सिलीगुड़ी में सुबह चाय पे चर्चा में शामिल हुए दिलीप घोष

95

कलिंगपोंग रवाना होने से पहले दिलीप घोष शुक्रवार की सुबह सिलीगुड़ी में चाय पे चर्चा में शामिल हुए। उन्होंने नियुक्ति घोटाला को लेकर राज्य सरकार पर कटाक्ष करते हुए भाजपा के गढ़ उत्तर बंगाल अभिषेक की नई लहर कार्यक्रम को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, वह फिर से गांव की सैर पर निकले हैं। नेता ऐसे नहीं बनते। वहीं, तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय खिताब हट जाने को लेकर उन्होंने तृणमूल पर तंज कसा है।दिलीप घोष आज सुबह कोलकाता से ट्रेन से सिलीगुड़ी न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पहुंचे। न्यू जलपाईगुड़ी से सटे इलाके में एक चाय पे चर्चा कार्यक्रम किया। अंत में वे सीधे कलिंगपोंग के लिए रवाना हो गए। वह कल पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के बाद दार्जिलिंग जाएंगे।