उत्तर बंगाल के प्रख्यात भवइया कलाकार धनेश्वर राय का निधन, शोक में डूबा संगीत जगत

214

उत्तर बंगाल के प्रख्यात  भवइया कलाकार व बंगरत्न से सम्मानित धनेश्वर राय का निधन हो गया। जानकारी के अनुसार भवइया संगीत में बुलंदियों का परचम लहराने वाले धनेश्वर राय को वृद्धावस्था जनित बीमारियों के कारण  फालाकाटा सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां हालत अधिक बिगड़ने पर उन्हें  उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफर कर दिया गया।मेडिकल कॉलेज जाने के दौरान रास्ते में उनका निधन हो गया। मृत्यु के समय उनकी उम्र 89 वर्ष थी। फालाकाटा के  विधायक दीपक बर्मन, सीपीएम नेता और कलाकार क्षितिज चंद्र रॉय, तृणमूल ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष चंद्र सहित प्रमुख संगीत कलाकार उनके आवास पहुंचकर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी।