Deepika Padukone और Ranveer Singh ने अलीबाग में खरीदा बंगला, कीमत जान हो जाएंगे हैरान

202

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणबीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं| दीपिका का खास इंटरेस्ट रियल एस्टेट की तरफ देखा जा सकता है| हाल ही में कपल ने अलीबाग में हॉलिडे होम लिया है| वहीं अब इस नई प्रॉपर्टी की कीमत सामने आ गई है| इस नए हॉलिडे होम की कीमत सुन फैंस चौंक गए हैं| जी हां, सोर्स की माने को दीपिका के नए घर की कीमत 22 करोड़ है| 

खास बात तो ये है कि मुंबई के प्रभादेवी इलाके में रहने वाले रणवीर और दीपिका के पास पहले से ही अलीबाग इलाके में एक बंगला है जिसकी कुछ समय पहले दोनों ने फोटो भी अपलोड की थी। लेकिन नया बंगला अब और शानदार बताया जा रहा है।

बॉलीवुड कपल का ये नया बंगला बेहद ही शानदार है जो 2.25 एकड़ में फैला हुआ है। इसमें 18,000 वर्ग फीट के क्षेत्र में निर्माण हुआ है। यह 5 बीएचके ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर बंगला है जो कि अलीबाग के सतिरजे एरिया में स्थित है। रिपोर्ट के मुताबिक इस बंगले से किहिम बीच मात्र 10 मिनट में पहुंचा जा सकता है।

दीपिका पादुकोण और रणवीर कपूर ने दो दिन पहले यानि 13 सितम्बर को ही इस नए बंगले की डील फाइनल की है और इसके लिए 1.32 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी चुकाई है। कपल ने ये बंगला एवरस्टोन ग्रुप के राजेश जग्गी से खरीदा है।

सूत्रों की मानें तो रणवीर और दीपिका के इस नए बंगले की कीमत 12,000 रुपये प्रति वर्ग फीट पड़ी है। रिपोर्ट के मुताबिक कपल ने बंगले के लिए 22 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

मुंबई का अलीबाग इलाका अपने लग्जरी बंगलों के लिए मशहूर हैं और यहां पर कई बड़ी और मशहूर हस्तियों के बंगले मौजूद हैं। रणवीर और दीपिका के अलावा यहां पर बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख खान ने भी यहां पर बंगला ले रखा है। शाहरूख अक्सर अलीबाग वाले घर पर परिवार के साथ वक्त बिताते हैं।