उत्तर 24 परगना जिले के बारसात स्थित कचहरी मैदान में आज अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (TMC) के महासचिव अभिषेक बनर्जी की एक विशाल जनसभा होने जा रही है। इस सभा में शामिल होने के लिए सुंदरवन के सुदूरवर्ती इलाकों से कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है। नदी के रास्ते शुरू हुआ सफर बशीरहाट,महकमे के हिंगलगंज ब्लॉक के अंतर्गत साहेबखाली, दुलदुली, गोबिंदकाटी और कालीतला जैसी कई पंचायतों से टीएमसी कार्यकर्ता और समर्थक तड़के ही घरों से निकल पड़े।
दुर्गम भौगोलिक स्थिति के कारण, ये कार्यकर्ता पहले नावों के जरिए नदी पार कर लेबूखाली बस स्टैंड पहुंचे। वहां से बसों के बड़े काफिले के साथ वे बारसात के कचहरी मैदान के लिए रवाना हुए। 2026 के चुनावों पर टिकी निगाहें आगामी 2026 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए इस जनसभा को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि अभिषेक बनर्जी आगामी चुनावों के लिए क्या रणनीति और संदेश देते हैं। विशेष रूप से हिंगलगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए उनके दिशा-निर्देशों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
कार्यकर्ताओं का जोश सभा में जाने के लिए रवाना हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे अभिषेक बनर्जी के संदेश को घर-घर तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सुंदरवन के दुर्गम इलाकों से हजारों की संख्या में लोगों का निकलना तृणमूल कांग्रेस के जमीनी आधार और कार्यकर्ताओं के जोश को दर्शाता है।
