शादी के छह महीने बाद दम्पति ने की ख़ुदकुशी, मोबाइल कॉल और फेसबुक बताया जा रहा वजह

222

शादी के छह महीने बाद एक दम्पति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच से नवविवाहितों की मौत के पीछे मोबाइल फोन पर फेसबुक चलाने और फोन करने को लेकर हुए विवाद की बात कही जा रही है। हैरान कर देने वाली यहाँ घटना ओल्ड मालदा थाने की महिषबाथन ग्राम पंचायत के बलरामपुर  इलाके  के खुनीबथान गांव की है| दंपति ने रविवार की रात घर के सामने खाली खेत में कीटनाशक खा लिया। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया , जहाँ इलाज के दौरान देर रात गृहिणी की मौत हो गई। सोमवार की सुबह पति की मौत हो गई। हालांकि नवविवाहिता की रहस्यमयी मौत को लेकर दोनों परिवारों के लोगों ने मुंह बंद रखा है| पुलिस ने शव को बरामद कर  पोस्टमार्टम के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतकों की पहचान शक्ति मंडल (22) और चांदनी मंडल (19) के रूप में हुई है। दोनों बलरामपुर खुनीबाथन इलाके के रहने वाले थे। छह महीने पहले दोनों की शादी हुई थी। शक्ति मंडल अपने ससुर के घर रहता था।  रविवार की रात दंपति ने एक खेत में  कीटनाशक खा लिया। लेकिन पुलिस अभी तक इस घटना के पीछे के असली रहस्य को स्पष्ट नहीं कर पाई है| हालांकि  प्रारम्भिक  जांच के बाद पुलिस मोबाइल कॉल  और फेसबुक का इस्तेमाल करने को लेकर घटना का सूत्रपात हुआ।

मृत चांदनी मंडल के पिता रमेश मंडल ने बताया कि शादी के बाद दामाद हमारे घर में रहता था और छोटे-मोटे काम करता था| लेकिन कभी-कभी मोबाइल को लेकर बेटी और दामाद के बीच अनबन हो जाती थी। उस ने कहा, मैं सोच भी नहीं सकता कि दोनों एक साथ कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर लेंगे। वहीँ मृत चांदनी मंडल की बहन कलावती मंडल ने कहा कि सब कुछ ठीक चल रहा था| लेकिन कभी-कभी भाभी और दामाद के बीच अनबन हो जाती थी। दोनों को एक दूसरे पर शक था।  इस घटना की खबर सुनकर रविवार रात वे अपने पिता के घर आयी। इधर मृत शक्ति मंडल के रिश्तेदार सुदाम मंडल ने बताया कि शक्ति शादी के बाद से ही अपने ससुर के घर रहता था|