17 दिनों तक सुरंग में फंसे रहने के बाद कूचबिहार का माणिक तालुकदार घर लौटा

91

अन्य 41 मजदूरों के साथ कूचबिहार के तुफानगंज के माणिक तालुकदार को 17 दिनों तक सुरंग में फंसे रहने के बाद बचाया गया। आखिरकार आज वह घर लौट आया। वह शुक्रवार को दिल्ली से बागडोगरा हवाई अड्डे पर पहुंचे। बागडोगरा हवाई अड्डे पर पहुंचने पर माणिक का स्वागत उत्तर बंगाल राज्य परिवहन निगम के अध्यक्ष पार्थप्रतिम रॉय और बलरामपुर ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान ने किया।
आज पत्रकारों से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा, ”घर वापस आकर अच्छा लग रहा है। हालात बहुत खराब थे लेकिन हम डरे नहीं। पहले 18 घंटों तक हमें ऑक्सीजन नहीं मिली। पानी निकालने के बाद बाहरी लोगों को एहसास हुआ हम ठीक थे। फिर उन्होंने हमारे लिए ऑक्सीजन की व्यवस्था की। मैंने 10 दिन मुड़ी खाकर गुजारे। लेकिन हौसला कायम था। उन्होंने राज्य सरकार से काम की व्यवस्था करने की अपील भी की।