तीन दिवसीय उत्तर बंगाल दौरे पर सिलीगुड़ी पहुंची मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

119

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तीन दिवसीय उत्तर बंगाल दौरे पर सोमवार दोपहर को सिलीगुड़ी पहुंची | वे आज कोलकाता से बागडोगरा एयरपोर्ट पर उतरकर सीधे नौकाघाट पहुंची | यहाँ वे मनीषी पंचानन वर्मा की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई | उन्होंने मनीषी पंचानन वर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी |

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने मनीषी पंचानन वर्मा को महान व्यक्तित्व करार देते हुए समाज के प्रति उनके विशेष योगदान पर प्रकाश डाला इसके साथ ही उन्होंने लोगों को मनीषी पंचानन वर्मा के सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया | अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री ने सिलीगुड़ी शहर की वर्तमान समस्याओं का जिक्र करते हुए उनके जल्द समाधान किये जाने की बातें कहीं | मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों एवं जान प्रतिनिधियों को संबोदजीत करते हुए कहा कि सिलीगुड़ी में जाम एक बड़ी समस्या बन गयी है जिसका तत्काल समाधान किया जाना चाहिए | मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि सिलीगुड़ी नगर निगम को कोलकाता नगर निगम की तरह नए सिरे से सजाया और सवारा जायेगा | उन्होंने सिलीगुड़ी के लोगों को यह भी याद दिलाया कि उन्होंने सिलीगुड़ी, दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी के साथ-साथ अलीपुरद्वार और कूचबिहार जिलों में क्या क्या विकास किया है। सिलीगुड़ी नगर निगम में पहली बार तृणमूल कांग्रेस की ऎतिहासिक जीत से गदगद पार्टी सुपरिमो व् मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पार्टी नेताओं व् कार्यकर्ताओं को जीत के जश्न के साथ ही सिलीगुड़ी के सार्विक विकास के लिए एकजुट होकर काम करने का निर्देश दिया |