मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 28 जनवरी को कूचबिहार आ रही हैं। कूचबिहार के रास मेला मैदान में आयोजित सरकारी सेवा प्रदान कार्यक्रम में वह 29 जनवरी को भाग लेंगी और सभा को सम्बोधित करेंगी। ममता बनर्जी के कूचबिहार दौरे से पहले रास मेला मैदान में तैयारियां चल रही हैं। हालांकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अधिकारिक रूप से सरकारी सेवा कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए कूचबिहार आ रहीं हैं, लेकिन राजनीतिक हलकों में लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री के कूचबिहार जिले के दौरे को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक दिन पहले ही कूचबिहार आ रही हैं, हालांकि 29 जनवरी को रास मेला मैदान में आधिकारिक कार्यक्रम है। लोकसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी जिले के नेताओं के साथ बैठक भी कर सकती हैं।
Home West Bengal North Bengal मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 29 को रास मेला मैदान में आयोजित सरकारी सेवा...