हाई-परफॉर्मेंस स्मार्टफोन ब्रांड आईकू अपने छह साल पूरे होने का जश्न सीमित अवधि की एनिवर्सरी सेल के साथ मना रहा है। 6 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 तक ग्राहक अमेज़न.इन और आईकू.इन पर आईकू स्मार्टफोन्स पर आकर्षक ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं। पिछले छह वर्षों में आईकू ने भारत के युवा और टेक-सेवी उपभोक्ताओं के लिए पावरफुल और परफॉर्मेंस-ड्रिवन इनोवेशन देने की प्रतिबद्धता निभाई है। इस यात्रा के केंद्र में 70 लाख से अधिक ‘क्वेस्टर्स’ का मजबूत समुदाय है, जिनकी फीडबैक उत्पादों को बेहतर बनाने और भरोसा कायम करने में मदद करती है। ग्राहक आईकू ई-स्टोर और अमेज़न.इन पर इन एनिवर्सरी ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं।
भारत में प्रीमियम फ्लैगशिप के लिए नया स्तर तय करते हुए, आईकू 15 में इंडस्ट्री का बेस्ट सैमसंग 2के एम14 लीड™ ओएलईडी डिस्प्ले दिया गया है। यह भारत का सबसे ब्राइट डिस्प्ले है, जिसमें 2600 निट्स (एचबीएम) और 6000 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस मिलती है। स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर और आईकू के प्रोप्राइटरी सुपरकंप्यूटिंग चिप क्यू3 से पावर्ड यह डिवाइस शानदार स्पीड और एफिशिएंसी देता है, जिसे भारत के सबसे बड़े 8के सिंगल लेयर वीसी कूलिंग सिस्टम का सपोर्ट मिलता है। यह फ्लैगशिप ओरिजिनओएस 6 पर आधारित एंड्रॉइड 16 के साथ आता है और इसमें 5+7 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट मिलते हैं।
इसमें ट्रिपल 50एमपी कैमरा सिस्टम दिया गया है और लंबे समय तक बिना रुके इस्तेमाल के लिए इसमें 7000एमएएच सिलिकॉन एनोड बैटरी, 100डब्ल्यू फ्लैशचार्ज और 40डब्ल्यू वायरलेस चार्जिंग दी गई है। यह प्रीमियम फ्लैगशिप तीन शानदार कलर ऑप्शन में आएगा — मैट ब्लैक अल्फा एडिशन, टाइमलेस व्हाइट लीजेंड एडिशन और नया पावरपैक्ड एपेक्स एडिशन, जो टियर लीडर के कॉन्सेप्ट से इंस्पायर्ड है और जिसकी कलर फिलॉसफी डॉमिनेंस, विजिबिलिटी और टॉप पोजिशन को दर्शाती है। यह 7 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से अमेज़न.इन, आईकू.इन, रिलायंस डिजिटल स्टोर्स और चुनिंदा वीवो स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।
