West Bengal

दार्जिलिंग में भूस्खलन से वृद्ध की मौत, भारी से जनजीवन ठप 

दार्जिलिंग में भूस्खलन से वृद्ध की मौत, भारी से जनजीवन ठप 

दार्जिलिंग के पाथाबोंग में भूस्खलन से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जाता है 59 वर्षीय बाबूराम राय भूस्खलन में दब गये थे। कई दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश से पहाड़ी  क्षेत्र में भूस्खलन की घटना घट रही है। शुक्रवार की सुबह हुए भूस्खलन से तकबर समष्टि के पाथाबोंग के डांडा गांव में वृद्ध बाबूराम राय का घर ढह गया और भूस्खलन के मलबे में दबकर उसकी मौत गयी। घटना की जानकारी मिलने के बाद तकबर समष्टि के प्रभारी आलोक कांतमणि थुलुंग और प्रशासनिक अधिकारी बचाव अभियान में जुट गये। पुलिस और फायर ब्रिगेड की बचाव टीमें भी मौके पर…
Read More
सिलीगुड़ी रवीन्द्र संघ की 71वीं दुर्गा पूजा खूंटी पूजा के साथ शुरू हुई

सिलीगुड़ी रवीन्द्र संघ की 71वीं दुर्गा पूजा खूंटी पूजा के साथ शुरू हुई

सिलीगुड़ी रवीन्द्र संघ की 71वीं दुर्गा पूजा खूंटी पूजा के साथ शुरू हुई। गुरुवार की सुबह खूंटी पूजन के साथ मंडप का निर्माण शुरू हुआ। सिलीगुड़ी में बड़े बजट की पूजाओं में से एक सिलीगुड़ी रवीन्द्र संघ पूजा है। यह पूजा हर साल शहर के लोगों का ध्यान आकर्षित करती है। रवीन्द्र संघ पूजा समिति इस वर्ष भी शहरवासियों को एक सामाजिक संदेश से आश्चर्यचकित करने जा रही है।
Read More
नाबालिग हत्या के विरोध में 12 घंटे बंद का सिलीगुड़ी में मिला-जुला असर

नाबालिग हत्या के विरोध में 12 घंटे बंद का सिलीगुड़ी में मिला-जुला असर

सिलीगुड़ी के माटीगाड़ा में नाबालिग की हत्या के विरोध में विश्व हिंदू परिषद द्वारा आहूत 12 घंटे के बंद का सुबह सिलीगुड़ी में मिलाजुला असर रहा। हालांकि सुबह से दुकानें बंद हैं लेकिन यातायात सामान्य है। वहीं फुलेस्वरी बाजार सहित कई बाजार सुडह खुले लेकिन जल्द ही बंद समर्थकों ने दुकानें बंद करवा दी। व्यवसायियों का कहना है कि इससे उनकी पूरे दिन का रोजगार बंद हो गया। कई जगह टोटो से यात्रियों को उतार कर टोटो में तोड़फोड़ की गई। इससे आम यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बंद के कारण सिलीगुड़ी की सड़कें आम दिनों की तुलना…
Read More
गदाधर नदी के कटाव से कूचबिहार के कई इलाकों में तबाही

गदाधर नदी के कटाव से कूचबिहार के कई इलाकों में तबाही

गदाधर नदी के कटाव से तूफानगंज 1 नंबर ब्लॉक के देवचराई ग्राम पंचायत के सरकार पाड़ा इलाके के निवासी दहशत में आ गये हैं। इस बीच तूफानगंज ब्लॉक 1 के देवचराई ग्राम पंचायत के सरकार पाड़ा इलाके में कई घर और एक मंदिर नदी में समा गए हैं। इलाके की एकमात्र सड़क नदी के नीचे जा रही है। ऐसे में स्थानीय लोग नदी किनारे असहाय स्थिति में हैं। कई वर्षों के नदी कटाव के परिणामस्वरूप, खेती योग्य भूमि नदी में समा गई है। फिलहाल नदी के आबादी क्षेत्र में घुसने से इलाके में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों की…
Read More
राज्यपाल ने की रायगंज विश्वविद्यालय में अस्थायी कुलपति की नियुक्ति

राज्यपाल ने की रायगंज विश्वविद्यालय में अस्थायी कुलपति की नियुक्ति

जादवपुर के बाद राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस ने रायगंज विश्वविद्यालय में अस्थायी कुलपति की नियुक्ति की है। राज्यपाल से निर्देश मिलने के बाद मंगलवार की सुबह 9 बजे प्रोफेसर डॉ. दीपक कुमार रॉय ने रायगंज विश्वविद्यालय के अस्थायी कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वह लंबे समय तक रायगंज विश्वविद्यालय के बांग्ला विभाग में पढ़ाते रहे हैं। प्रोफेसर डॉ. दीपक कुमार रॉय ने कुछ समय तक कला विभाग के डीन के रूप में भी जिम्मेदारी संभाली थी। विश्वविद्यालय सूत्रों के अनुसार, काफी समय से रायगंज विश्वविद्यालय में कुलपति का कोई स्थायी पद नहीं है। वहीं ढाई माह से…
Read More