West Bengal

वोटाधिकार की रक्षा के लिए आज धर्मतला में धरने पर बैठेंगी ममता बनर्जी

वोटाधिकार की रक्षा के लिए आज धर्मतला में धरने पर बैठेंगी ममता बनर्जी

सामान्य लोगों के वोटाधिकार की रक्षा के मुद्दे पर आज कोलकाता के धर्मतला स्थित मेट्रो चैनल में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी धरने पर बैठेंगी। वोटर सूची सत्यापन प्रक्रिया यानी SIR को लेकर राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी का कहना है कि इस प्रक्रिया के नाम पर कई वैध मतदाताओं के नाम जानबूझकर मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं और जीवित लोगों को मृत दिखाया जा रहा है। इसी के विरोध में विधानसभा चुनाव से पहले आम लोगों के वोटाधिकार को सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री खुद सड़क…
Read More
बैग भर कर ताज़ा बम बरामद, इलाके में फैली सनसनी

बैग भर कर ताज़ा बम बरामद, इलाके में फैली सनसनी

आगामी चुनावों की घोषणा से पहले ही बम बरामद होने की घटना से फरक्का के शिवनगर इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने एक आम और लीची के बगीचे से एक बैग में रखे लगभग 15 ताज़ा सॉकेट बम बरामद किए हैं।पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार देर रात फरक्का थाने की पुलिस शिवनगर इलाके में गाड़ी से गश्त कर रही थी। उसी समय पुलिस की गाड़ी देखकर एक व्यक्ति भागने लगा। पुलिस ने जब उसका पीछा किया, तो वह एक बैग फेंक कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। सड़क किनारे स्थित आम और लीची के बगीचे की…
Read More
हाबड़ा में देर रात भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने दो दुकानों को रौंदा

हाबड़ा में देर रात भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने दो दुकानों को रौंदा

उत्तर २४ परगना जिले के हाबड़ा थाना अंतर्गत चोंगदा इलाके में बुधवार देर रात एक भयानक सड़क हादसा हुआ। दो वाहनों के बीच हो रही आपसी होड़ (रेसिंग) के कारण एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे स्थित दो दुकानों में जा घुसा, जिससे दुकानें पूरी तरह तहस-नहस हो गईं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, घटना रात करीब २:३० बजे की है। हाबड़ा की ओर से आ रहे दो वाहन आपस में आगे निकलने की होड़ कर रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक ने नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे बनी दो दुकानों को तोड़ते हुए भीतर घुस गया। टक्कर इतनी जोरदार थी…
Read More
पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 75 हजार के जाली नोट और 30 लाख के चोरी के मोबाइल बरामद

पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 75 हजार के जाली नोट और 30 लाख के चोरी के मोबाइल बरामद

मुर्शिदाबाद जिले की समसेरगंज थाना पुलिस ने बुधवार को दो अलग-अलग अभियानों में भारी मात्रा में जाली भारतीय मुद्रा और चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार सुबह समसेरगंज थाने में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में जंगीपुर पुलिस जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सजल कांति विश्वास ने इन सफलताओं की जानकारी दी। पुलिस ने बुधवार शाम धुलियान फेरी घाट इलाके में छापेमारी कर अनीसुर शेख नामक युवक को गिरफ्तार किया। वह मालदा के वैष्णवनगर थाना अंतर्गत पार देओनापुर का रहने वाला है। तलाशी के दौरान उसके पास से…
Read More
आसानसोल कोर्ट में बम की दहशत: तमिलनाडु से आया धमकी भरा मेल, कोर्ट परिसर को कराया गया खाली

आसानसोल कोर्ट में बम की दहशत: तमिलनाडु से आया धमकी भरा मेल, कोर्ट परिसर को कराया गया खाली

मंगलवार सुबह पश्चिम बर्धमान जिले के आसानसोल जिला अदालत परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जिला जज को एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। इस ईमेल में दावा किया गया था कि अदालत परिसर में भारी मात्रा में RDX (विस्फोटक) लगाया गया है। इस सूचना के बाद पूरे इलाके में भारी तनाव और आतंक का माहौल पैदा हो गया।जिला जज के अनुसार, यह धमकी भरा मेल सुबह लगभग 11 :०० बजे आया। चौंकाने वाली बात यह है कि यह मेल तमिलनाडु से भेजा गया था, लेकिन इसमें संदेश बंगाली भाषा में लिखा गया था। जज ने तुरंत इसकी…
Read More