West Bengal

351 ग्राम ब्राउन शुगर और एक लाख रुपये के नकली  नोटों के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार , म्यूजिक सिस्टम में छिपाकर की जा रही थी तस्करी

351 ग्राम ब्राउन शुगर और एक लाख रुपये के नकली नोटों के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार , म्यूजिक सिस्टम में छिपाकर की जा रही थी तस्करी

म्यूजिक सिस्टम में छिपाकर ब्राउन शुगर और नकली नोटों की तस्करी की योजना को विफल करते हुए  इंग्लिशबाजार  थाने की पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्करों के पास से चार पहिया वाहन के साथ काफी मात्रा में ब्राउन शुगर और नकली नोट बरामद किये गए हैं।  पुलिस ने मंगलवार रात सुस्थनी मोड़ के पास काटागर इलाके  में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 34 से मादक पदार्थ व जाली नोट के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया| तस्करों के पास से 351 ग्राम ब्राउन शुगर और एक लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए गए। इसके अलावा 112,000 रुपये की नकदी और…
Read More
चोपड़ा  : एकरामुल हक को तृणमूल ने पार्टी के सभी पदों से किया निष्कासित

चोपड़ा : एकरामुल हक को तृणमूल ने पार्टी के सभी पदों से किया निष्कासित

तृणमूल कांग्रेस की  चोपड़ा ब्लॉक कार्यकारी कोर कमेटी के सदस्य और मझियाली ग्राम पंचायत की कोर कमेटी के अध्यक्ष एकरामुल हक को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पार्टी के सभी पदों से निष्कासित कर दिया गया है । चोपड़ा तृणमूल कांग्रेस के  प्रखंड अध्यक्ष प्रीति रंजन घोष ने कहा कि एकरामुल हक ने पार्टी की छवि खराब की है|  पार्टी का अपमान किया गया है। चोपड़ा के विधायक और चोपड़ा ब्लॉक तृणमूल कोर कमेटी के संज्ञान में चोपड़ा के विभिन्न सरकारी अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार सहित मझियाली ग्राम पंचायत के विभिन्न बूथों से एकरामुल हक के खिलाफ शिकायतें आईं| उन…
Read More
रथबारी फ्लाईओवर खुलने से शहरवासियों  ने ली राहत की साँस ,लंबे समय से चल रहा था मरम्मत कार्य

रथबारी फ्लाईओवर खुलने से शहरवासियों ने ली राहत की साँस ,लंबे समय से चल रहा था मरम्मत कार्य

करीब एक महीने बाद मालदा शहर के लोगों ने राहत की सांस ली है. रथबारी फ्लाईओवर के नवीनीकरण का काम पिछले एक माह से चल रहा था । ऐसे में प्रशासन ने फ्लाईओवर के ऊपर से सभी तरह के वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दिया  था । इससे शहरवासियों को परेशानी होती थी । फ्लाईओवर के दूसरी तरफ जाने के लिए आम लोगों को कृष्णापल्ली और मलंच पल्ली होते हुए घोड़ापीर पहुंचना पड़ता था। समय के साथ-साथ उनके धन की  भी बर्बादी होती थी । मालदा शहर का सबसे व्यस्त इलाका रथबारी है। सनी पार्क, रीजेंट पार्क, बूढ़ाबूढीतला, अमृती, मिल्की, मानिकचक समेत दूर-दूर से…
Read More
सबुज साथी : विद्यार्थियों को बांटी गयी साइकिल

सबुज साथी : विद्यार्थियों को बांटी गयी साइकिल

ओल्ड  मालदा के  मंगलबाड़ी उस्मानिया हाई मदरसा में बुधवार को पश्चिम बंगाल सरकार के 'सबुज साथी' परियोजना के तहत विद्यार्थियों  को लगभग 175  साइकिलें प्रदान की गईं। उस्मानिया हाई मदरसा के सहायक कार्यवाहक प्रधानाध्यापक सजीरुद्दीन अहमद ने बताया कि मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट 'सबुज साथी'  योजना के तहत उस्मानिया हाई मदरसा के नौवीं कक्षा के करीब 175 विद्यार्थियों को बुधवार सुबह नई साइकिल दी गई. उन्होंने कहा नई साइकिल मिलने से विद्यार्थी काफी खुश हैं। 
Read More
कलयुगी बेटे के पिता को सुलाया मौत की नींद, आरोपी गिरफ्तार

कलयुगी बेटे के पिता को सुलाया मौत की नींद, आरोपी गिरफ्तार

कूचबिहार जिले के घोकसडांगा में पारिवारिक विवाद में पुत्र के हाथों पिता की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है .  पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। माथाभांगा  2 नंबर प्रखंड के घोकसडांगा ग्राम पंचायत के शिमुलगुड़ी के सतीशेर हाट इलाके में इस घटना के बाद इलाके में मातम पसरा है बताया जाता है  मंगलवार शाम को कथित तौर पर पारिवारिक विवाद में बेटे ने अपने पिता के सिर पर जोरदार प्रहार किया। घटना के बाद खून से लतपथ हालत में उसे घोकसडांगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया , यहाँ उसकी हालत अधिक बिगड़ने पर उसे कूचबिहार  गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफर कर दिया…
Read More