20
Sep
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 11वीं की एक छात्रा ने जहर खाकर जान दे दी है। उसकी पहचान 16 साल की सुष्मिता सिंह के तौर पर हुई है। वह मूल रूप से कसबा थाने के 198 नंबर पिकनिक गार्डन रोड स्थित पते पर अपने मां और भाई के साथ रहती थी। उसकी मौत के बारे में एसएसडी डिवीजन के उपायुक्त आईपीएस रसीद मुनीर खान ने सोमवार सुबह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि रविवार देर शाम कोलकाता नेशनल मेडिकल कॉलेज अस्पताल से पुलिस को सुसाइड की सूचना दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो…
