West Bengal

भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या इटाहार

भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या इटाहार

पश्चिम बंगाल में विधान सभा चुनाव के बाद राजनीतिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच उत्तर दिनाजपुर जिले के इटाहार में कल रात गोली लगने से भाजपा के युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष की मौत हो गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय मिथुन घोष के रूप में हुई है। वे इटाहारके राजग्राम इलाके का रहनेवाले थे. जानकारी के अनुसार बीती रात बदमाशों ने घर के सामने उन्हें कथित तौर पर गोली मार दी । गंभीर हालत में जब उसे रायगंज मेडिकल कॉलेज लाया गया जहाँ चिकित्स्कों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार…
Read More
हाईकोर्ट ने दी पूजा आयोजकों को राजकीय अनुदान की हरी झंडी

हाईकोर्ट ने दी पूजा आयोजकों को राजकीय अनुदान की हरी झंडी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा राज्य भर के दुर्गा पूजा आयोजकों को 50 हजार रुपये के अनुदान की राह में अब कोई बाधा नहीं रह गई है। शुक्रवार को कलकत्ता हाई कोर्ट ने आयोजकों को उक्त राजकीय अनुदान देने की सहमति दे दी है। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया है कि पूजा आयोजक अनुदान की राशि को किस तरह से खर्च करेंगे इस संबंध में राज्य सरकार दिशा निर्देश जारी करेगी। अगर दिशानिर्देश जारी होने में देरी होती है तो पिछले साल के निर्देशों के मुताबिक आयोजक खर्च कर सकेंगे। मूल रूप से राज्य सरकार की ओर…
Read More
कोलकाता के पंडाल में दुर्गा के रूप में पूजी जा रही हैं ममता बनर्जी

कोलकाता के पंडाल में दुर्गा के रूप में पूजी जा रही हैं ममता बनर्जी

अलग अलग सामाजिक संदेश और थीम के लिए जानी जाने वाली पश्चिम बंगाल की दुर्गा पूजा इस बार महामारी के साए में भी बेहद खास तरीके से आयोजित की गई हैं। उत्तर 24 परगना में एक थीम-आधारित पंडाल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की एक मूर्ति मां दुर्गा की जगह स्थापित की है। पंडाल उत्तर 24 परगना के नजरूल पार्क उन्नयन समिति द्वारा बनाया गया है जो बागुईहाटी में स्थित है।  मूर्ति के 10 हाथ हैं जिनमे ममता बनर्जी द्वारा शुरू की गई दस महत्वाकांक्षी योजनाओं को दर्शाया गया हैं।  बागुईआटी नजरूल पार्क उन्नयन समिति के अध्यक्ष इंद्रनाथ बागुई…
Read More
डिजिटल हुआ कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट, मंत्री सर्वानंद सोनोवाल की उपस्थिति में मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च, राष्ट्र को समर्पित हुआ सोलर पावर प्लांट भी

डिजिटल हुआ कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट, मंत्री सर्वानंद सोनोवाल की उपस्थिति में मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च, राष्ट्र को समर्पित हुआ सोलर पावर प्लांट भी

औपनिवेशिक काल से ही देश के समुद्री परिवहन और कारोबार के लिए मुख्य जरिया रहा श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह (पूर्व में कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट) अब पूरी तरह से डिजिटल हो गया है। केंद्रीय बंदरगाह, नौवहन और जल मार्ग तथा आयुष मंत्री सर्वानंद सोनोवाल की उपस्थिति में "माय पोर्ट ऐप" नाम का एक मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च किया गया है जिसमें बंदरगाह संबंधी सारे विवरण डिजिटल रूप से शामिल होंगे। मंत्री ने कहा कि इससे विभिन्न पोर्ट सेवाओं का लाभ उठाने के लिए हितधारकों को वन स्टॉप सॉल्यूशन मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस मोबाइल ऐप का उद्देश्य सेवाओं में पारदर्शिता बढ़ाना है।…
Read More
जलपाईगुड़ी: एसपी ने  किया पूजा गाइड मैप जारी , सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुचारु करने अतिरिक्त 400 अस्थायी पुलिस कर्मी होंगे नियुक्त

जलपाईगुड़ी: एसपी ने किया पूजा गाइड मैप जारी , सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुचारु करने अतिरिक्त 400 अस्थायी पुलिस कर्मी होंगे नियुक्त

दुर्गा पूजा के अवसर पर जलपाईगुड़ी जिले में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुचारु करने के लिए अतिरिक्त 400 अस्थायी पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा। जलपाईगुड़ी जिले के पुलिस अधीक्षक देवर्षि दत्त ने गुरुवार को यह घोषणा की। उन्होंने कहा, “जिले में आवश्यक कर्मचारियों की कमी है क्योंकि कई कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं।” उन्होंने  कहा  पूजा से पहले जलपाईगुड़ी शहर में क्लोज सर्किट कैमरों की भी मरम्मत कराई जाएगी। दुर्गा पूजा के अवसर पर जलपाईगुड़ी जिले में हर बड़ी पूजा समिति के मंडप के बगल में पुलिस सहायता केंद्र खोला जा रहा है| जलपाईगुड़ी के पुलिस अधीक्षक देवर्षि दत्ता…
Read More