West Bengal

मारुती वैन अनियंत्रित होकर तीस्ता कैनाल में गिरी

मारुती वैन अनियंत्रित होकर तीस्ता कैनाल में गिरी

तेज रफ़्तार के एक मारुती  वैन अनियंत्रित होकर सोमवार सुबह गाजलडोबा-फुलबाड़ी तीस्ता कैनाल में जा गिरा । आमबाड़ी आउट पोस्ट  के शिवनाथपाड़ा इलाके में इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गयी। पुलिस मौके पर पहुंचकर हालात को काबू किया। गाडी में चालक समेत चार लोग सवार थे. ये सभी   माल बाजार  प्रखंड के क्रांति के रहनेवाले बताये जा रहे हैं . पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। वाहन में सवार लोगों में से एक ने बताया वे क्रांति से गाज़लडोबा-फुलबाड़ी तीस्ता कैनाल मार्ग से  उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती एक रिश्तेदार को देखने जा रहे थे।…
Read More
कृषि विपणन विभाग के अधिकारियों ने चलाया बाजारों में अभियान

कृषि विपणन विभाग के अधिकारियों ने चलाया बाजारों में अभियान

आलू-प्याज सहित अन्य सब्जियों के नाम आसमान पर हैं। जलपाईगुड़ी से लेकर डुआर्स तक सब्जी बाजारों में जैसे आग लगी हुई है। स्थिति का जायजा लेने के लिए मंगलवार को‌  कृष्ण विपणन विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न बाजारों में अभियान चलाया। मंगलवार सुबह से ही जलपाईगुड़ी दिन बाजार सहित विभिन्न बाजारों में अभियान चला। इस दौरान व्यवसायियों को सतर्क किया गया कि ग्राहकों से किसी भी कीमत पर अधिक पैसे नहीं लिये जाने चाहिए। अभियान में डिप्टी मेजिस्ट्रेट स्वपन पात्र, डीएसपी डीईबी टीटी भुइंया और कृषि विपणन दफ्तर के सुब्रत दे प्रमुख रूप से शामिल थे।सुब्रत दे ने बताया कि…
Read More
दहेज में गाड़ी नहीं देने पर गला घोंट कर विवाहिता की हत्या, आरोपी फरार

दहेज में गाड़ी नहीं देने पर गला घोंट कर विवाहिता की हत्या, आरोपी फरार

मांग के अनुसार शादी में गाड़ी नही मिलने पर पत्नी की कथित तौर पर गला घोंट कर हत्या का मामला सामने आया है। पति और ससुराल वाले फरार बताए गए हैं। मृतक के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। घर सोमवार रात की है। मृतका का नाम रूप बीबी (21) था। इंग्लिश बाजार के केष्टोपुर में उसकी ससुराल है। बताया जाता है कि दो वर्ष पहले पेशे से राजमिस्त्री मेराजुल शेख के साथ उसकी शादी हुई थी। उनका आठ माह का एक बेटा भी है। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, छह माह पहले आरोपी मेराजुल ने ससुराल से बाइक…
Read More
पश्चिम बंगाल विज्ञान मंच का 13वां राज्य सम्मेलन मालदा में होगा आयोजित

पश्चिम बंगाल विज्ञान मंच का 13वां राज्य सम्मेलन मालदा में होगा आयोजित

पश्चिम बंगाल विज्ञान मंच का 13वां राज्य सम्मेलन मालदा में आयोजित होगा. मालदा कॉलेज सभागार में 26 व 27 मार्च को होने वाले इस सम्मेलन की रूपरेखा तैयार करने के लिए पश्चिम बंगाल विज्ञान मंच की मालदा जिला समिति द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया. रविवार दोपहर को मालदा के रोटरी भवन में जिले के विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं व विज्ञान मंच के कर्मचारियों को लेकर इस बारे में एक अहम बैठक की गयी . तेरहवें राज्य सम्मेलन में लगभग 450 प्रख्यात प्रोफेसरों के साथ-साथ विज्ञान के विभिन्न मॉडलों की प्रदर्शनी समेत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। राज्य सम्मेलन…
Read More
अवैध तरीके से सीमा पार करते आठ घुसपैठिए चढ़े बीएसएफ के हत्थे

अवैध तरीके से सीमा पार करते आठ घुसपैठिए चढ़े बीएसएफ के हत्थे

पश्चिम बंगाल से सटी भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की टीम ने आठ अवैध घुसपैठियों को धर दबोचा है। शनिवार शाम बीएसएफ से जारी बयान में इस बारे में जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि को दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के तहत सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने सीमा पर पांच बांग्लादेशी और तीन भारतीय नागरिकों को अवैध तरीके से सीमा पार करते वक्त पकड़ा जब वे उत्तर 24 परगना जिले की सीमा चौकी हाकिमपुर,तराली, अमुदिया, आई सी पी पेट्रापोल, सीमा चौकी कैजुरी, और तेंतुलबेरिया के क्षेत्र से बॉर्डर पार करने की कोशिश कर रहे…
Read More