West Bengal

चुनाव आयोग ने बंगाल के लिए पूरक सूची जारी की नाम हटाए जाने पर अनिश्चितता बरकरार

चुनाव आयोग ने बंगाल के लिए पूरक सूची जारी की नाम हटाए जाने पर अनिश्चितता बरकरार

भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के लिए एक पूरक मतदाता सूची जारी की है, जो विभिन्न दावों और आपत्तियों के निपटारे के बाद तैयार की गई है। इस नई सूची का उद्देश्य मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया में पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित करना है, ताकि आगामी चुनावों के लिए एक त्रुटिहीन डेटाबेस तैयार हो सके। हालांकि, इस पूरक सूची के प्रकाशन के बावजूद, मतदाता सूची से हटाए गए नामों को लेकर अभी भी स्पष्टता की कमी बनी हुई है। राजनीतिक दलों और नागरिक समूहों ने उन मानदंडों और प्रक्रियाओं पर सवाल उठाए हैं जिनके तहत नामों को हटाया गया है, जिससे…
Read More
ममता बनर्जी का उत्तर बंगाल दौरा: मैनागुड़ी, डबग्राम और नक्सलबाड़ी में चुनावी जनसभाओं को करेंगी संबोधित

ममता बनर्जी का उत्तर बंगाल दौरा: मैनागुड़ी, डबग्राम और नक्सलबाड़ी में चुनावी जनसभाओं को करेंगी संबोधित

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान को धार देने के लिए मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी कल बुधवार को उत्तर बंगाल के महत्वपूर्ण जिलों के दौरे पर रहेंगी। उनके इस दौरे को लेकर दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी जिलों में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।  निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री बुधवार को एक के बाद एक तीन प्रमुख रैलियों में शामिल होंगी:१. मैनागुड़ी: दिन की पहली जनसभा जलपाईगुड़ी के मैनागुड़ी में होगी। २. डबग्राम-फूलबाड़ी: इसके बाद वे सिलीगुड़ी संलग्न डबग्राम-फूलबाड़ी केंद्र के जाबराभीटा हाई स्कूल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगी।३. नक्सलबाड़ी: अंत में, वे माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र…
Read More
चुनाव से पहले दहशत! समसेरगंज में आम के बगीचे से बाल्टी भर जिंदा बम बरामद, इलाके में तनाव 

चुनाव से पहले दहशत! समसेरगंज में आम के बगीचे से बाल्टी भर जिंदा बम बरामद, इलाके में तनाव 

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की दहलीज पर खड़े मुर्शिदाबाद जिले में बारूद का मिलना जारी है। सोमवार को जिले के समसेरगंज थाना अंतर्गत दोगाछी नोआपाड़ा पंचायत के लश्करपुर गांव में एक आम के बगीचे से बाल्टी भरकर जिंदा बम मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में भारी आतंक व्याप्त है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह लश्करपुर गांव के पास स्थित एक आम के बगीचे में झाड़ियों के बीच एक संदिग्ध बाल्टी पड़ी मिली। ग्रामीणों ने जब करीब जाकर देखा, तो बाल्टी के अंदर बड़ी संख्या में सुतली और सॉकेट बम रखे…
Read More
कुदरत की मार पर भारी राजनीतिक उत्साह: अभिषेक बनर्जी की सभा के लिए जलमग्न मैदान को युद्धस्तर पर किया जा रहा तैयारपाथरप्रतिमा

कुदरत की मार पर भारी राजनीतिक उत्साह: अभिषेक बनर्जी की सभा के लिए जलमग्न मैदान को युद्धस्तर पर किया जा रहा तैयारपाथरप्रतिमा

प्रकृति की चुनौतियों और भारी बारिश के बावजूद दक्षिण 24 परगना के पाथरप्रतिमा में राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है। तृणमूल कांग्रेस के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की कल होने वाली जनसभा को सफल बनाने के लिए प्रशासन और पार्टी कार्यकर्ता दिन-रात एक किए हुए हैं।पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण पाथरप्रतिमा कॉलेज का मैदान पूरी तरह जलमग्न हो गया था, जिससे सभा के आयोजन पर अनिश्चितता के बादल मंडराने लगे थे। हालांकि, तृणमूल कार्यकर्ताओं ने हार नहीं मानी।  बड़े-बड़े पंप लगाकर मैदान से पानी निकाला जा रहा है। कीचड़ और फिसलन को कम करने के लिए…
Read More
भाजपा प्रत्याशी अशोक डिंडा को झेलना पड़ा जन-आक्रोश: मतदाताओं ने पूछा— “शिकायत लेकर कहाँ जाएँ ?

भाजपा प्रत्याशी अशोक डिंडा को झेलना पड़ा जन-आक्रोश: मतदाताओं ने पूछा— “शिकायत लेकर कहाँ जाएँ ?

 मोयना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार और पूर्व भारतीय क्रिकेटर अशोक डिंडा को सोमवार सुबह चुनाव प्रचार के दौरान स्थानीय लोगों के भारी गुस्से का सामना करना पड़ा। तामलुक ब्लॉक के नीलकुंठा ग्राम पंचायत अंतर्गत हर्शंकर गढ़किला बाजार इलाके में जब डिंडा जनसंपर्क के लिए पहुँचे, तो ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और अपनी समस्याओं को लेकर खरी-खोटी सुनाई।प्रचार के दौरान स्थानीय निवासियों ने अशोक डिंडा को अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि वे अपनी समस्याओं को लेकर दर-दर भटक रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वे न तो ग्राम पंचायत में अपनी बात रख पा रहे हैं और न…
Read More