05
Jan
कोरोना मामलों में इजाफा के बाद बंगाल सरकार ने सात जनवरी से होने वाले 27 वां कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव को टालने का ऐलान किया है। पश्चिम बंगाल सरकार ने मंगलवार को ही कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव आयोजित करने का ऐलान किया था, लेकिन कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के अध्यक्ष और विधायक राज चक्रवर्ती और उनकी पत्नी शुभाश्री के कोरोना से संक्रमित होने के बाद बंगाल सरकार ने फिल्म फेस्टिवल स्थगित करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही फिल्म महोत्सव के प्रमुख आयोजकों में से परमव्रत चट्टोपाध्याय भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। सूचना एवं संस्कृति मंत्री इंद्रनील…
