West Bengal

अनियंत्रित होकर एक मालवाही ट्रक ने टोटो को मारा धक्का , टोटो चालक घायल

अनियंत्रित होकर एक मालवाही ट्रक ने टोटो को मारा धक्का , टोटो चालक घायल

न्यु जलपाईगुड़ी क्षेत्र के जाबरा वीटा अंडरपास इलाके में पर एक मालवाही ट्रक ने एक टोटो  को धक्का मार दिया जिससे टोटो  चालक गंभीर रूप से घायल हो गया | यह घटना जाबरा वीटा इलाके में शुक्रवार की रात को हुई |  शुक्रवार की रात, एनजेपी जाबरा वीटा अंडरपास पर एफसीआई गोदाम पूर्वी बाईपास के रास्ते में एक सीमेंट से लदा ट्रक अंडरपास से गुजरा एवं नियंत्रण खोकर टोटो को जोर से धक्का देकर आगे निकल गया | रास्ते में कई स्थानीय लोगों ने ट्रक का पीछा किया।एवं कुछ दूर जाकर ट्रक को पकड़ने में सफल रहे। फिर इसकी सूचना…
Read More
सीमा सुरक्षा बल ने  सीमावर्ती लोगों के लिए सिविक एक्सन प्रोग्राम के तहत निःशुल्क चिकित्सा शिविर का किया  आयोजन

सीमा सुरक्षा बल ने सीमावर्ती लोगों के लिए सिविक एक्सन प्रोग्राम के तहत निःशुल्क चिकित्सा शिविर का किया आयोजन

22 जनवरी 2022 को, 195 बटालियन सीमा सुरक्षा बल की सीमा चैकी ग्रीनगाछ में, श्री अजय सिंह, महानिरीक्षक, उत्तर बंगाल फ्रंटियर के नेतृत्व में सिविक एक्सन प्रोग्राम के तहत निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सा शिविर के दौरान सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी, डॉक्टर तथा अन्य मेडिकल स्टाफ मौजूद थे । शिविर के दोरान सीमावर्ती क्षेत्र में रहने वाले मरीजों का निःशुल्क चिकित्सा परीक्षण किया गया तथा जरूरतमंद लोगों को निशुल्क दवा उपलब्ध कराई गई । सीमा सुरक्षा बल के बहादुर सीमा प्रहरी, भारत-बांग्लादेश सीमा की रक्षा के साथ-साथ अपना सामाजिक दायित्व निभाते हुए हमेशा सीमवासियों की सहायता…
Read More
तक्षक के साथ दबोचे गए तीन तस्कर

तक्षक के साथ दबोचे गए तीन तस्कर

वनकर्मियों ने तक्षक की तस्करी करते तीन तस्करों को मौके से धर दबोचा। जब्त तक्षक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 25 लाख रुपए बताई गई है। एक नयी कार में तक्षक को सिलीगुड़ी लाया जा रहा था। मेघालय से असम होते हुए डुआर्स के रास्ते सिलीगुड़ी में घुसने से पहले ही उदलाबाड़ी इलाके के एक होटल के समीप गाड़ी को वनकर्मियों ने पकड़ा। मिली जानकारी के अनुसार, बैकुंठपुर वन विभाग के बेलाकोबा रेंज को गुप्त सूचना मिली थी कि तक्षक की तस्करी होने वाली है। इसके बाद रेंजर संजय दत्त के नेतृत्व में रात को उदलबाड़ी में जाल बिछाया गया…
Read More
मशरूम की खेती कर एक कामकाजी गृहिणी ने ढूंढा  आत्मनिर्भर बनने का रास्ता

मशरूम की खेती कर एक कामकाजी गृहिणी ने ढूंढा आत्मनिर्भर बनने का रास्ता

चोपड़ा की एक कामकाजी गृहिणी सुशीला टुडू ने उत्तर दिनाजपुर कृषि विज्ञान केंद्र की सलाह से घर पर ही मशरूम की खेती कर आत्मनिर्भर बनने का रास्ता निकाला | चोपड़ा प्रखंड के सोनापुर ग्राम पंचायत के गोलामी गछ गांव की आदिवासी गृहिणी सुशीला टुडू दिहाड़ी मजदूरी का काम करती थी | उनके परिवार पर काफी संकट है। इसलिए सुशीला ने अतिरिक्त आय के लिए उत्तर दिनाजपुर कृषि विज्ञान केंद्र की सलाह से घर पर ही मशरूम की खेती शुरू की। खेत में काम करने के बाद भी पति गंगा हांसदा ने इस पहल में अपनी पत्नी की मदद की। वर्तमान…
Read More
दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर में सात लोग घायल

दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर में सात लोग घायल

अलीपुरदुआर जिले के  एथेलबाड़ी के पास एशियन हाईवे पर शुक्रवार को दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर में सात लोग घायल हो गए। घायलों में से सेना के दो जवान  भी शामिल हैं। सात में से पांच को गंभीर घायल में उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार आज सैन्य आपूर्ति से भरा एक ट्रक सिलीगुड़ी की ओर जा रहा था। दूसरी ओर भैंसों को लेकर एक ट्रक सिलीगुड़ी से असम जा रहा था। भैंस से लदा ट्रक गलत दिशा में जाकर सेना की गाडी से जा टकराया।  घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों…
Read More