विभिन्न उद्यानों को किराए पर देने का विरोध, सौंपा गया ज्ञापन

विभिन्न उद्यानों को किराए पर देने का विरोध, सौंपा गया ज्ञापन

जलपाईगुड़ी सदर-ईस्ट एरिया कमेटी के बैनर तले मालबाजार शहर के मालबाजार पार्क सहित उत्तर बंगाल के कुल चार पार्कों को वाणिज्यिक तौर पर किराये पर देने के खिलाफ जलपाईगुड़ी के उद्यान और बागवानी शाखा के जलपाईगुड़ी रेंजर के माध्यम से डीएफओ और पार्क और वन्यजीव विभाग को एक ज्ञापन सौंपा गया। उल्लेखनीय है कि वन विभाग द्वारा मालबाजार पार्क सहित उत्तर बंगाल के चार उद्यानों को वाणिज्यिक तौर पर किराए पर देने का एरिया कमेटी विरोध करती है.
Read More
सुकलगछ के लोगों ने खुद ही ह्यूम पाइप  बैठाकर पुल का किया निर्माण 

सुकलगछ के लोगों ने खुद ही ह्यूम पाइप  बैठाकर पुल का किया निर्माण 

सुकलगछ के लोगों ने प्रशासन पर भरोसा खोते हुए क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही समस्या को दूर करने की खुद ही पहल की है। चोपड़ा प्रखंड अंतर्गत माझियाली ग्राम पंचायत के सुकलगछ क्षेत्र में बेरंग नदी पर अस्थाई पुल बनाने की पहल स्थानीय ग्रामीणों ने की है। ज्ञात हो कि बेरंग नदी पर पक्का पुल नहीं होने से सुकलगछ सहित कई गांवों के लाखों निवासी संकट में हैं। सुकलगछ से कलागछ तक 9 किलोमीटर सड़क तय करनी पड़ती है, जिसमें काफी समय लग जाता है। 3 किमी के बाद सीधे नदी के उस पार जाने के लिए सड़क है।…
Read More
दुकान का शटर तोड़कर लाखों की चोरी 

दुकान का शटर तोड़कर लाखों की चोरी 

राजगंज थानांतर्गत बंधुनगर इलाके में बुधवार की रात एक किराना दुकान में शटर तोड़कर दुस्साहसिक चोरी की वारदात हुई। चोरी का पता गुरुवार सुबह लगा। इस संबंध में दुकान के मालिक ने बताया कि शटर तोड़कर कई लाख रुपये की नकदी कथित रूप से चोरी हो गयी है। बदमाश सिगरेट के कुछ पैकेट सहित कुछ सामान चुरा ले गए। दुकान के मालिक ने यह भी कहा कि वह सुबह सात बजे दुकान का शटर टूटा हुआ है यह सुनकर देखने के लिए दौड़े। पूरी घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। आमबारी चौकी की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर…
Read More
रायगंज नगरपालिका प्रशासन की ओर से मनाया गया मृत्युंजयी शहीद दिवस

रायगंज नगरपालिका प्रशासन की ओर से मनाया गया मृत्युंजयी शहीद दिवस

रायगंज नगरपालिका प्रशासन की तरफ से आज मृत्युंजयी शहीद दिवस मनाया गया। उल्लेखनीय है कि इसी दिन ब्रिटिश शासन के दौरान कोलकाता में राइटर्स बिल्डिंग पर कब्जा करने के संघर्ष में भारत माता के तीन वीर सपूत विनय, बादल और दिनेश शहीद हो गए थे। देश की आजादी के बाद भारत के ज्यादातर लोग इस दिन को शहीद दिवस के रूप में मनाते हैं। गुरुवार को रायगंज नगरपालिका के अधिकारियों ने रायगंज शहर के बीबीडी चौराहे पर स्थित विनय-बादल-दिनेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। रायगंज नगरपालिका में शहीद दिवस के कार्यक्रम पर रायगंज नगरपालिका प्रशासक संदीप विश्वास, प्रशासकीय मंडल…
Read More
विख्यात क्रांतिकारी बाघाजतीन की मनाई गयी 143 वीं जयन्ती 

विख्यात क्रांतिकारी बाघाजतीन की मनाई गयी 143 वीं जयन्ती 

बाघाजतिन के नाम से विख्यात क्रांतिकारी जतिंद्रनाथ मुखर्जी की आज 143वीं जयंती है। इस दिन को बघाजतिन मेन रोड इलाके में मनीष बसु, निपेन सरकार, पार्थ चक्रवर्ती, बोल्टन चौधरी, रतन भौमिक, कमल देबनाथ, माणिक कुंडू,  जैसे वरिष्ठ लोगों के द्वारा कुछ अलग तरीके से मनाया गया। यह कार्यक्रम अवकाश नामक संगठन के तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सबसे पहले उन्होंने बाघाजतीन की तस्वीर पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के अलावा गरीब लोगों के बीच मच्छरदानी और मिठाई बांटे।
Read More