16
Aug
कूचबिहार के शीतलकुची में फिर गोलीबारी हुई। घटना में एक महिला को गोली मारी गई। घटना बुधवार को शीतलकुची के पथनटुली इलाके में हुई। जानकारी मिली है कि इसकी शुरुआत भेड़ों द्वारा खेत में धान का फसल खा जाने को लेकर हुई। घायल महिला की पहचान रोशना बीबी (35) के रूप में की गयी है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। भेड़ों के धान खाने को लेकर दोनों पड़ोसियों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। उस समय कथित तौर पर एक पड़ोसी ने दूसरे पड़ोसी को गोली मार दी। घटना में रोशना…
