02
Sep
भाजपा के पंचायत सदस्य के बेटे पर हमला करने का आरोप तृणमूल पर लगा। घटना तुफानगंज-2 ब्लॉक के बरकोदाली-2 ग्राम पंचायत के सौरखाता इलाके में हुई है। भाजपा के पंचायत सदस्य के बेटे अपू बर्मन पर कथित तौर पर तृणमूल के बदमाशों ने धारदार हथियारों से हमला किया। घटना को लेकर पूरे इलाके में काफी उत्तेजना फैल गयी। घटना की जानकारी मिलने के बाद कल रात बक्सीरहाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घायल पंचायत सदस्य के बेटे को तुफानगंज महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया। भाजपा पंचायत सदस्य के बेटे का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना…
