North Bengal

अलीपुरदुआर में पुस्तक मेला शुरू ,  मंत्री रविंद्र नाथ घोष ने किया उद्घाटन

अलीपुरदुआर में पुस्तक मेला शुरू , मंत्री रविंद्र नाथ घोष ने किया उद्घाटन

अलीपुरद्वार जिले के कामाख्यागुडी  हाई स्कूल में शुक्रवार से सप्तम पुस्तक मेला शुरू हुआ। राज्य के उत्तर बंगाल विकास मंत्री रविंद्र नाथ घोष ने मेले का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में अलीपुरद्वार के जिला शासक सुरेंद्र कुमार मीणा, जिला परिषद की सभाधिपति शीलादास सरकार समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस वर्ष पुस्तक मेले में कुल 26 स्टॉल लगाए गए हैं। पुस्तक मेला 20 जनवरी तक चलेगा। मेले के दौरान विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।  मंत्री रविंद्र नाथ घोष ने लोगों से पुस्तक पढ़ने का आह्वान करते हुए उनसे पुस्तक मेले का  आनंद उठाने की…
Read More
जलपाईगुड़ी : टैंकर व कंटेनर के बीच सीधी टक्कर में एक की मौत, एक घायल

जलपाईगुड़ी : टैंकर व कंटेनर के बीच सीधी टक्कर में एक की मौत, एक घायल

जलपाईगुड़ी जिले के धुपगुड़ी में शुक्रवार सुबह घने कोहरे के कारण एशियन हाईवे पर डीज़ल टैंकर व कंटेनर के बीच आमने सामने की  टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई।  जबकि  एक व्यक्ति गभीर रूप से घायल हो गया.   पुलिस सूत्रों के अनुसार आज सुबह धूपगुड़ी ब्लॉक के गिलांदी  सेतु एवं ठाकुर पाठ के बीचो-बीच इलाके में घने कोहरे का यह हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में डीजल टैंकर के चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरे ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे धूपगुड़ी अस्पताल भेजा गया है। जानकारी के अनुसार आज सुबह 84 नंबर एशियन हाईवे पर डीजल टैंकर व…
Read More
सैक्स रैकेट का पर्दाफाश:  चार महिलाएं समेत 11 गिरफ्तार

सैक्स रैकेट का पर्दाफाश: चार महिलाएं समेत 11 गिरफ्तार

सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस अंतर्गत भक्तिनगर थाने की पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर बुधवार देर रात अभियान चलाकर एक फ्लैट में चलाये जा रहे  सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए चार महिलाएं समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार बुधवार रात भक्तिनगर थाने की पुलिस के पास खबर आई कि बीएसएफ इलाके में स्थित एक फ्लैट में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है. खबर मिलते ही हरकत में आई पुलिस फ्लैट में अभियान  चलाकर चार महिलाओं समेत  11 लोगों को गिरफ्तार किया।  सभी आरोपियों को बृहस्पतिवार जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया।   पुलिस सूत्रों के अनुसार ये  सभी इस फ्लैट में अक्सर आया करते थे. बुधवार रात अभियान…
Read More
उत्तर बंगाल के विभिन्न जिलों के लिए रवाना हुई कोरोना वैक्सीन

उत्तर बंगाल के विभिन्न जिलों के लिए रवाना हुई कोरोना वैक्सीन

16 जनवरी से पूरे देश के साथ ही दार्जीलिंग जिले में भी दी जाएगी वैक्सीन सिलीगुड़ी , 14 जनवरी।  16 जनवरी से पूरे देश के साथ-साथ दार्जिलिंग जिले के विभिन्न स्वास्थकेंद्रों में भी कोरोना वैक्सीन दी जाएगी।  कोरोना  वैक्सीन की पहली खेप कोलकाता से कल रात उत्तरबंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल पहुंची। वहीं गुरुवार सुबह से कोरोना वैक्सीन को उत्तर बंगाल के विभिन्न जिले में भेजने का काम शुरू कर दिया गया। आज सुबह कोरोना वैक्सीन को ट्रक से अनलोड कर उन्हें सुरक्षित स्टॉक कर विभिन्न जिले के लिए रवाना किया गया। उत्तरबंगा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के डीन डॉ संदीपसेन गुप्ता ने बताया कि उत्तर बंगाल के पांच…
Read More
सिलीगुड़ी में बना पूर्वोत्तर भारत का पहला ड्राई पोर्ट उत्तर – पूर्व भारत के साथ साथ परोसी देशों को होगा फायदा

सिलीगुड़ी में बना पूर्वोत्तर भारत का पहला ड्राई पोर्ट उत्तर – पूर्व भारत के साथ साथ परोसी देशों को होगा फायदा

पूर्वोत्तर भारत का पहला ड्राई पोर्ट पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में शुरू हुआ। हल्दिया सी पोर्ट के बाद सिलीगुड़ी के पास फुलबाड़ी एक नंबर अंचल में निजी संस्था की पहल पर टी  पार्क में ड्राई पोर्ट का शुभारंभ किया गया. सिलीगुड़ी में ड्राई पोर्ट शुरू होने से पूर्वोत्तर भारत समेत पड़ोसी देशों के व्यवसायी काफी लाभान्वित होंगे। संस्था के निर्देशक अमित कुमार ने बुधवार को यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी. उन्होंने बताया पहले उनकी संस्था सीधे तौर पर रेलवे के माध्यम से सामानों का आदान प्रदान करेंगी। उन्होंने कहा कि अब तक सड़क मार्ग से सामानों की आपूर्ति …
Read More