North Bengal

लाखों के अफीम के गोंद के साथ तस्कर गिरफ्तार,  2. 20 लाख रूपये  की भारतीय करेंसी भी जप्त

लाखों के अफीम के गोंद के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2. 20 लाख रूपये की भारतीय करेंसी भी जप्त

 कालियाचक पुलिस ने ख़ुफ़िया जानकारी के आधार पर  अभियान  चलाकर भारी मात्रा में  अफीम का गोंद के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. उसके पास से पुलिस ने  1 किलो 600 ग्राम  अफीम का गोंद  बरामद किया। इसके साथ ही तस्कर के पास से 2 लाख 20 हजार रुपये की भारतीय करेंसी भी बरामद की गई है. पुलिस ने बताया कि जप्त अफीम के गोंद का बाजार मूल्य लाखों रूपये आंके गए हैं . पुलिस का मानना है कि अफीम गोंद का इस्तेमाल ब्राउन शुगर या किसी अन्य तरह की दवा बनाने में किया जाता है .पुलिस सूत्रों के अनुसार  कालियाचक…
Read More
नशा मुक्ति केंद्र में युवक का फंदे से लटकता शव बरामद, एफआईआर दर्ज

नशा मुक्ति केंद्र में युवक का फंदे से लटकता शव बरामद, एफआईआर दर्ज

सिलीगुड़ी के चंपासरी के पास देवीडांगा स्थित दिशा फाउंडेशन नामक नशा मुक्ति केंद्र से एक युवक का शव बरामद किये जाने को लेकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान सुमन बनर्जी के रूप में हुई है. सुमन के पिता साधन बनर्जी ने बताया कि सुमन को नशे की लत थी इसी वजह से उसे नशामुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था. पिछले रविवार को नशामुक्ति केंद्र से उन्हें सूचना मिली थी कि सुमन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. खबर मिलते ही वे लोग  वहाँ पहुंचे। वहां पहुंचने के बाद सुमन का फंदे से लटकता शव…
Read More
गरीब व जरूरतमंद लोगों की सेवा कर रहे सिख समुदाय के लोग

गरीब व जरूरतमंद लोगों की सेवा कर रहे सिख समुदाय के लोग

कोरोना काल में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के साथ ही सिख समुदाय के युवा लोगों की मदद कर रहे हैं। इन युवाओं को ओर से जरूरतमंद लोगों  को खाने-पीने का सामान मुहैया कराई जा रही है।  शनिवार को भक्तिनगर थाने से सटे इलाके में सिलीगुड़ी नगर निगम के प्रशासनिक बोर्ड के अध्यक्ष गौतम देव  की मौजूदगी में गरीबों को खाद्य सामग्री सौंपी गई.  कार्यक्रम में उपस्थित  प्रशासनिक बोर्ड के अध्यक्ष गौतम देव  ने जाति -धर्म से ऊपर उठकर इन  लोगों की सेवा  कार्य की  काफी सराहना की।
Read More
हाथियों के झुण्ड में मुर्गी फार्म में मचाया तांडव , घर में रखे अनाज खाया

हाथियों के झुण्ड में मुर्गी फार्म में मचाया तांडव , घर में रखे अनाज खाया

शनिवार सुबह हाथियों के एक  झुंड में  खोरीबाड़ी प्रखंड के वारिश जोट इलाके में एक मुर्गी फार्म में घुस कर जमकर तांडव मचाया। हाथियों ने मुर्गी फार्म में रखे केले सहित विभिन्न फल और नारियल चट कर गए। दूसरी ओर  नक्सलबाड़ी के मेची कॉलोनी इलाके में एक दतैल हाथी एक व्यक्ति के घर से घुसकर वहां रखा अनाज खा गया। हाथियों के तांडव से इलाके के लोग  दहशत में है। स्थानीय लोगों ने बताया इलाके में आये दिन हाथियों का तांडव देखने को मिलता है। उन्होंने कहा बार बार हाथी के उत्पात से वे लोग दशहत में हैं।  उन्होंने स्थानीय प्रशासन…
Read More
लूट की वारदात को नाकाम करते हुए पुलिस ने पांच हथियारबंद बदमाशों को किया गिरफ्तार

लूट की वारदात को नाकाम करते हुए पुलिस ने पांच हथियारबंद बदमाशों को किया गिरफ्तार

इंग्लिशबाजार थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर लूट की वारदात को नाकाम करते हुए पांच हथियारबंद लुटेरों  को गिरफ्तार किया। शुक्रवार को इन सभी को मालदा जिला अदालत में पेश किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार गुरुवार की रात गुप्त  सूचना मिलने के बाद इंग्लिशबाजार  थाने की पुलिस  मालदा के मानिकचक राज्य सड़क स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज से सटे इलाके में छापेमारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से  लोहे के रॉड , हसुआ , रस्सी समेत डकैती के लिए आवश्यक अन्य उपकरण बरामद किये गए।  पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार किए गए लोगों में…
Read More