North Bengal

जलपाईगुड़ी में सुबह से हो रही बारिश ,जनजीवन अस्त-व्यस्त

जलपाईगुड़ी में सुबह से हो रही बारिश ,जनजीवन अस्त-व्यस्त

 जलपाईगुड़ी में सुबह से छिटपुट बारिश हो रही है। जलपाईगुड़ी शहर और  उसके आसपास के इलाकों में आज सुबह से हल्की व मध्यम बारिश हो गयी।  बारिश के बीच कुछ लोगों को छाते की मदद से घर से बाहर निकलते देखा गया। इधर जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, छिटपुट रूप से तेज बारिश शुरू हो गई। मंगलवार सुबह से ही जलपाईगुड़ी शहर समेत व्यापक इलाके में आसमान में काले बादल मंडरा रहे हैं. जलपाईगुड़ी में हल्की हवाओं के साथ छिटपुट बारिश शुरू हो गई है। कम दबाव के कारण यहाँ  मध्यम जारी है । सामान्य बारिश से शहर में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो…
Read More
सेंट जॉन्स एम्बुलेंस एसोसिएशन ने यौनकर्मियों को दी खाद्य सामग्री

सेंट जॉन्स एम्बुलेंस एसोसिएशन ने यौनकर्मियों को दी खाद्य सामग्री

सेंट जॉन्स एम्बुलेंस एसोसिएशन  की ओर से सोमवार को  इस्लामपुर के चंपा भाग क्षेत्र की यौनकर्मियों को खाद्य सामग्री प्रदान की गयी । इस अवसर पर सेंट जॉन्स एम्बुलेंस के प्रमुख सदस्य उपस्थित थे। इधर स्वयंसेवी संस्था से एकमुश्त खाद्य सामग्री प्राप्त कर  ये लोग बेहद खुश थे। इलाके के लोगों ने  स्वयंसेवी संगठन  की पहल की  सराहना की है। गौरतलब है इस्लामपुर नगर पालिका के टिनपुलल इलाके के रेड लाइट एरिया में भारी  संख्या में सेक्स वर्कर्स रहती हैं।  जानकारी के अनुसार  यहां करीब 200 यौनकर्मी रहते हैं, पर कोरोना काल में उनकी रोजी-रोटी छीन गयी है। कोरोना की वजह से ग्राहक अब…
Read More
पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत में बढ़ोतरी के खिलाफ वाममोर्चा ने किया विरोध प्रदर्शन

पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत में बढ़ोतरी के खिलाफ वाममोर्चा ने किया विरोध प्रदर्शन

 वैक्सीनेशन  पर उठाया सवाल सिलीगुड़ी पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत में बढ़ोतरी के खिलाफ दार्जीलिंग जिला वाम मोर्चा की ओर से सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही वाममोर्चा नेताओं ने  सामूहिक टीकाकरण की मांग सरकार से की। गौरतलब है   पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत में बढ़ोतरी, आवश्यक सामानों के दाम बढ़ने , सामूहिक टीकाकरण आदि मुद्दों को लेकर  वाम मोर्चा 24 जून से 5 जुलाई तक पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया  है। इसी कड़ी में दार्जिलिंग जिला वाम मोर्चा ने आज सिलीगुड़ी में बर्दवान रोड पर एक पेट्रोल पंप के सामने धरना दिया.  धरना प्रदर्शन में सीपीएम के…
Read More
तीन महीने बाद भी नहीं मिल रही वैक्सीन की दूसरी डोज, वरिष्ठ नागरिकों  ने जताया विरोध

तीन महीने बाद भी नहीं मिल रही वैक्सीन की दूसरी डोज, वरिष्ठ नागरिकों ने जताया विरोध

अलीपुरदुरा जिले के जयगांव  में वरिष्ठ नागरिकों के लिए वैक्सीन की दूसरी खुराक उपलब्ध नहीं है। पहली खुराक लिए तीन महीने बीत जाने के बावजूद  दूसरी खुराक के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है । इधर सोमवार को अलीपुरद्वार जिले के जयगांव  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं मिलने पर लोगों ने  जमकर बवाल काटा । सोमवार की सुबह सैकड़ों की संख्या में वरिष्ठ नागरिक वैक्सीन की दूसरी डोज  लेने के लिए जयगांव  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे. यहाँ  वैक्सीन नहीं मिलने से लोग आक्रोशित होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि वैक्सीन की पहली डोज…
Read More
अंतर्राष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस पर चलाया गया जागरूकता अभियान

अंतर्राष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस पर चलाया गया जागरूकता अभियान

अंतर्राष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस  के अवसर पर शनिवार को न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन में  पुलिस ने  जागरूकता अभियान चलाया। आरपीएफ एंव न्यू जलपाईगुड़ी जीआरपी की ओर से  नशा विरोधी दिवस  के अवसर पर आज  'स्वस्थ समाज हमारा लक्ष्य 'के  संदेश के साथ सिलीगुड़ी शहर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।  इस वसर पर एनजेपी स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म से एक जागरूकता रैली  निकाली गयी। रैली एनजेपी स्टेशन के आस पास के इलाके में गुजरते हुए लोगों में नशा का त्याग कर स्वस्थ समाज के निर्माण में आगे आहे का आह्वान किया। 
Read More