North Bengal

नवजात का क्षत-विक्षत शव बरामद

नवजात का क्षत-विक्षत शव बरामद

एक नवजात का क्षत-विक्षत शव बरामद होने से मालदा के हंटाकाली मंदिर में तनाव व्याप्त हो गया। मंगलवार सुबह मां हंटाकाली मंदिर में प्रणाम करने आते एक भक्त की नजर बच्चे के शव पर पड़ी। एक कुत्ता नवजात के शव को कहीं से घसीट कर मंदिर में ले आया था और उसे नोच रहा था। खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Read More
मयनागुड़ी में रेल हादसे में घायल लोगों को राजस्थान सरकार ने दी आर्थिक मदद

मयनागुड़ी में रेल हादसे में घायल लोगों को राजस्थान सरकार ने दी आर्थिक मदद

रेल मंत्रालय के साथ-साथ राजस्थान सरकार ने भी मयनागुड़ी में रेल दुर्घटना में घायल लोगों की मदद का हाथ बढ़ाया है। राजस्थान सरकार ने गंभीर रूप से घायल लोगों को एक-एक लाख और कम घायलों को 50-50 रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की। रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दोमहनी रेल दुर्घटना में राजस्थान के भी आठ लोग घायल हुए हैं। जिसमें से पांच लोग जलपाईगुड़ी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल और तीन लोग उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व हास्पिटल में भर्ती हैं। शनिवार सुबह घायलों का हाल जानने के लिए राजस्थान सरकार के मंत्री भंवर पहुंचे थे। उत्तर…
Read More
मयनागुड़ी ट्रेन हादसे में घायल एक व्यक्ति मिला कोरोना संक्रमित

मयनागुड़ी ट्रेन हादसे में घायल एक व्यक्ति मिला कोरोना संक्रमित

मयनागुड़ी ट्रेन हादसे में घायल एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। शनिवार सुबह उस व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व हास्पिटल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन हादसे में घायल लोगों में कूचबिहार के पुंडीबाड़ी के रहने वाले मानिक उरांव भी शामिल हैं। जयपुर से परिवार के तीन सदस्यों के साथ वह घर लौट रहे थे। उनके बायें पैर में काफी चोट आई है। उस दिन रात को ही उनका एक छोटा सा अॉपरेशन किया गया। इसके बाद उन्हें सर्जिकल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। इसके उनकी ड्रेसिंग की गई। रात को…
Read More
पुलिस को लक्ष्य कर चलाई गई गोली से एक युवक की मौत, एक तस्कर गिरफ्तार

पुलिस को लक्ष्य कर चलाई गई गोली से एक युवक की मौत, एक तस्कर गिरफ्तार

ब्राउन शुगर की तस्करी कर रहे तस्करों पकड़ने के दौरान बदमाशों द्वारा पुलिस को लक्ष्य कर चलायी गई गोली से एक युवक जख्मी हो गया। उसके पेट के दाहिने हिस्से में गोली लगी है। शुक्रवार रात गंभीर हालत में उसे मालदा मेडिकल कॉलेज व हास्पिटल में भर्ती कराया गया। लेकिन शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जबकि एक फरार हो गया। घटना मालदा के कालियाचक के बालियाडांगा इलाके की है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम राजीव शेख (27) था। शुक्रवार शाम को गुप्त सूचना के…
Read More
एशियन हाईवे से महिला का रक्तरंजित मिला शव, पति भी घायल

एशियन हाईवे से महिला का रक्तरंजित मिला शव, पति भी घायल

हांसी मारा एशियाना हाईवे से घर लौटने के दौरान दम्पत्ति हमले का शिकार हो गये, जिसमें महिला की जान चली गई। महिला गर्भवती थी और उसके शरीर पर धारदार हथियार के निशान पाते गए हैं। गुरुवार रात घटना रात घटना अलीपुरदुआर जिला के हांसी मारा फाड़ी के भूटान गामी एशियान हाईवे की है। मृत गर्भवती महिला का नाम मजीदा बेगम है जबकि घायल का नाम एकरामुल है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, दम्पत्ति जयगांव में कुछ खरीदारी करने के लिए दम्पत्ति अपने एक परिजन के पास गया था। कूचबिहार के घोकसाडांगा के रहने वाले…
Read More