02
Jan
कोलकाता, 02 जनवरी। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को हार्ट अटैक आया है। उन्हें दक्षिण कोलकाता के वुडलैंड अस्पताल में भर्ती किया गया है। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जल्द से जल्द सौरव गांगुली को स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, "सौरव गांगुली को हल्का हार्ट अटैक आया है। सुनकर दुख हुआ। मेरी प्रार्थना है कि वह जल्द स्वस्थ हो जाएं। उनके परिजनों, दोस्तों और शुभचिंतकों के प्रति मेरी प्रार्थनाएं हैं।' पारिवारिक सूत्रों ने बताया है…
