06
May
सिलीगुड़ी- आज गुरुंग बस्ती महानंदा नदी के पास झुग्गी बस्ती के पास, रोटरी क्लब सिलीगुड़ी मिडटाउन ने वृक्षारोपण और बच्चों के लिए क्रिकेट खेल का कार्यक्रम आयोजित किया। इसका उद्देश्य हरित भविष्य के लिए पेड़ लगाना और मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना था। बच्चों को क्रिकेट बैट और बॉल प्रदान किया गया और हमारी नदियों और जल निकायों की सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए सभी बच्चों को सकारात्मक संदेश के साथ चॉकलेट वितरित किया गया। छोटे-छोटे बच्चों ने मिलकर एक उज्जवल, हरित कल के लिए बदलाव के बीज बोए।कार्यक्रम का संचालन मनोज मोहपाल ने किया।…
