14
Sep
उत्तर बंगाल में वाणिज्यिक स्तर पर सक्रिय एकमात्र एयरपोर्ट बागडोगरा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर के एयरपोर्ट के रूप में विकसित किए जाने को लेकर सभी अड़चनें अब दूर हो गई हैं। गत अगस्त महीने में कैबिनेट अप्रूवल मिलने के साथ ही अब वर्क आर्डर भी जारी कर दिया गया है। इसका टेंडर कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड को मिला है। इसके प्रथम चरण में 105 एकड़ जमीन पर होने वाले विस्तार के लिए 883.83 करोड़ रुपये के कार्य का वर्क आर्डर जारी किया गया है। इस विस्तार कार्य के शुरू होने पहले औपचारिक रूप में इसका शिलान्यास कब होगा, अभी इसकी…
