Siliguri

लगातार हो रही बारिश से महानंदा नदी में जलस्तर बढ़ा

लगातार हो रही बारिश से महानंदा नदी में जलस्तर बढ़ा

सिलीगुड़ी : सिक्किम सहित पूरे उत्तर बंगाल में तीन दिनों से बारिश जारी है.  कभी हल्की से कभी  माध्यम बारिश हो रही है। बारिश लगातार होने के कारण नदियों का जलस्तर काफी बढ़ गया है। महानंदा नदी का जलस्तर भी में भी काफी वृद्धि हुई है. विशेष कर पहाड़ पर हो रहे बारिश से नदी का प्रवाह काफी तेज हो गया है। .फुलबारी महानंदा बैरेज गेट में पानी बढ़ने के कारन कुछ गेटों को खोलना पड़ा है। इधर मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि उत्तर बंगाल में भारी बारिश हो सकती है।
Read More
रंगपानी एनसी 5 लेबल क्रॉसिंग इलाके में रेलवे लाइन की मरम्मत का काम शुरू हो गया है

रंगपानी एनसी 5 लेबल क्रॉसिंग इलाके में रेलवे लाइन की मरम्मत का काम शुरू हो गया है

सिलीगुड़ी : जो 26 से शुरू होकर  30 तारीख तक चलेगा। बारिश को नजरअंदाज कर अप और डाउन लाइन की मरम्मत का काम जारी है। सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक ट्रक या कोई भी भारी वाहन रंगपानी एनसी 5 लेबल क्रॉसिंग से नहीं जा सकेंगे। इसकी जगह वैकल्पिक मार्ग दिया गया है। ट्रकों और भारी वाहनों को स्टेट हाईवे के मोहम्मद बॉक्स चौराहे और मेडिकल चौराहे से डायवर्ट किया जा रहा है। मौके पर पुलिस के अलावा रेलवे पुलिस भी मौजूद है। हालांकि, ट्रेनों की आवाजाही सामान्य है।
Read More
सिलीगुड़ी नेताजी गर्ल्स हाई स्कूल में चोरी की घटना सामने आने से फैली सनसनी  

सिलीगुड़ी नेताजी गर्ल्स हाई स्कूल में चोरी की घटना सामने आने से फैली सनसनी  

सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। अब तो चोरों के द्वारा स्कूलों को भी नहीं बख्शा  जा रहा है. ऐसी  ही एक घटना सिलीगुड़ी नेताजी में गर्ल्स हाई स्कूल में सामने आयी हैं. स्कूल में चोरी की घटना सामने आने से शहर में  सनसनी फैल गई है। सिलीगुड़ी नगर निगम में 19 नम्बर वार्ड सुभाषपल्ली स्थित नेताजी गर्ल्स हाई स्कूल में चोरों ने स्कूल दरवाजा तोड़कर भीतर प्रवेश किया। आपको बता दे की स्कूल में कुल 48 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, इसके बावजूद चोर स्कूल का दरवाजा तोड़कर स्कूल में घोषित थे.  हालांकि वह स्कूल से कुछ…
Read More
स्कूली विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों के बारे में किया गया जागरूकत 

स्कूली विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों के बारे में किया गया जागरूकत 

सिलीगुड़ी : सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए यातायात नियमों पर स्कूली छात्रों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । यह कार्यक्रम साहूडांगी कैनाल  मोड़ इलाके में  मंगलवार को साहूडांगीहाट पीके रॉय हाई स्कूल और कैनाल रोड ट्रैफिक आउट पोस्ट की संयुक्त पहल  पर आयोजित किया गया था। आज  स्कूली छात्रों, शिक्षकों और ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों ने बिना हेलमेट चलने वाले वाहन  चालकों को गुलाब का  फूल देकर जागरूक किया। इसके अलावा कैनाल रोड ट्रैफिक आउट पोस्ट की ओर से वाहन चालकों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए करीब 400 बोतल ग्लूकोज और पानी की बोतलें दी गईं। कार्यक्रम…
Read More
गोरूमारा राष्ट्रीय उद्यान में गैंडों की संख्या बढ़कर हुई 60, वन विभाग के द्वारा उनके भोजन के लिए तैयार की जा रहे घास के मैदान 

गोरूमारा राष्ट्रीय उद्यान में गैंडों की संख्या बढ़कर हुई 60, वन विभाग के द्वारा उनके भोजन के लिए तैयार की जा रहे घास के मैदान 

जलपाईगुड़ी : एक सींग वाले गैंडे का नाम लेने से लेने पर सबका ध्यान असम की तरफ आकर्षित होता है। असम में एक सिंह वाले गैंडे  पाए जाते हैं। लेकिन उत्तर बंगाल के घने जंगलों और नदियों से सटे गोरुमारा राष्ट्रीय उद्यान में एशियाई गैंडे पाए जाते हैं। पिछले कुछ वर्षों में एशियाई गैंडे की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है. गोरुमारा राष्ट्रीय उद्यान में आयोजित एक कार्यक्रम में नेशनल पार्क के डीएफओ  द्विजप्रतिम सेन ने बताया कि गैंडों की संख्या में वृद्धि हुई है। गोरुमारा  नेशनल पार्क में गेंडों की संख्या बढ़कर 50 से 60 हो गई है, वन विभाग को इनके भोजन…
Read More