Siliguri

बिधान मार्केट में जली हुई दुकानों की हो रही मरम्मत 

बिधान मार्केट में जली हुई दुकानों की हो रही मरम्मत 

सिलीगुड़ी :  बिधान मार्केट में जली हुई दुकानों की मरम्मत का काम चल रहा है. मुख्यमंत्री ने कल पूरी तरह से जलकर राख हुई दुकानों को एक लाख रुपये और आंशिक रूप से जले लोगों को 50,000 रुपये मुआवजा देने की घोषणा की थी। इस बीच पूजा से ठीक पहले दूकान जलने से दूकानदार काफी दुःखी हैं। गौरतलब है हालही में भीषण आगलगी में बिधानमार्केट की कुछ दुकानें जलकर राख हो गई थी।
Read More
आरजी कर मामले में न्याय की मांग को लेकर सिलीगुड़ी में दार्जिलिंग जिला महिला तृणमूल कांग्रेस ने  मानव बन्धन बनाया   

आरजी कर मामले में न्याय की मांग को लेकर सिलीगुड़ी में दार्जिलिंग जिला महिला तृणमूल कांग्रेस ने  मानव बन्धन बनाया   

सिलीगुड़ी : दार्जिलिंग जिला महिला तृणमूल कांग्रेस ने आरजी कर मामले में  पीड़ितों के लिए न्याय की मांग को लेकर सिलीगुड़ी में मानव बन्धन बनाया। सोमवार को सिलीगुड़ी के हासमी चौक से मानव बंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला तृणमूल कांग्रेस ने राज्य भर में 175 किलोमीटर मानव बंधन कार्यक्रम चलाया है। यह कार्यक्रम आज सिलीगुड़ी में हुआ। डेढ़ माह से अधिक समय बीत गया है, लेकिन अभी तक पीड़िता को न्याय नहीं मिल सका है। तृणमूल कांग्रेस ने सीबीआई पर जांच में उदासीनता का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन स्वरूप मानव बंधन बनाय।
Read More
अभिनव तरीके से की जा रही थी शराब की तस्करी,  भारी मात्रा में विदेशी  शराब के साथ एक गिरफ्तार   

अभिनव तरीके से की जा रही थी शराब की तस्करी,  भारी मात्रा में विदेशी  शराब के साथ एक गिरफ्तार   

सिलीगुड़ी : अभिनव तरीके से सिलीगुड़ी से बिहार में विदेशी शराब की तस्करी की जा रही थी. लेकिन इससे पहले ही प्रधाननगर पुलिस ने भारी मात्रा में शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम अजय कुमार शाह है। वह बिहार के छपरा का रहने वाला है।  पुलिस सूत्रों के अनुसार गोपनीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के प्रधाननगर थाने की पुलिस ने सिलीगुड़ी जंक्शन इलाके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से कुछ चॉकलेट के कार्टून बरामद हुए, कार्टून खोलने पर पता चला कि चॉकलेट बार की आड़ में…
Read More
अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह 2024 का आयोजन 01 अक्टूबर से

अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह 2024 का आयोजन 01 अक्टूबर से

अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के तत्वावधान मे आयोजक अणुव्रत समिति, सिलीगुड़ी एवं मारवाड़ी युवा मंच सिलीगुड़ी प्रोफेशनल के संयोजन से अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह 2024 का आयोजन किया जा रहा है। जिसका आयोजन 1 अक्टूबर से शुरू किया जाएगा जो साप्ताहिक 7 अक्टूबर तक अपने सातों दिन के कार्यक्रम के तहत चलेगा। इस पूरे कार्यक्रम को सान्निध्य युग प्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के विद्वान सुशिष्य मुनिश्री डॉ. ज्ञानेन्द्र कुमारजी सहयोगी मुनिश्री पद्म कुमारजी के कर कमलो से किया जाएगा। सिलीगुड़ी के तेरापंथ भवन में एक प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के द्वारा इसकी जानकारी दी गई।…
Read More
सिलीगुड़ी के हृदय स्थल विधान मार्केट में लगी भयावह आग, दमकल की पांच गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

सिलीगुड़ी के हृदय स्थल विधान मार्केट में लगी भयावह आग, दमकल की पांच गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी के हृदय स्थल कहे जाने वाले विधान मार्केट में आज सुबह आग लग गई. स्थानीय दुकानदारों ने एक दुकान में से धुआं निकलते देखा और तुरंत इसकी जानकारी दमकल विभाग को दी.  सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ी पहुंची, लेकिन तब तक आग काफी भयावह रूप ले चुका था. इसके बाद अन्य गाड़ियों को बुलाया गया, दमकल की पांच गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया  की एक दुकान इस जलकर खाक हो चुकी है, जबकि आठ दुकानें क्षतिग्रस्त हुईहै।इस आग से पूरे विधान मार्केट में दहशत का माहौल देखा जा…
Read More