Siliguri

नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी उत्तर बंगाल के दौरे पर

नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी उत्तर बंगाल के दौरे पर

सिलीगुड़ी : राज्य के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी उत्तर बंगाल के दौरे पर है. आज सुबह कोलकाता से बागडोगरा हवाई अड्डा पहुंचे। वहीं बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंचने पर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। फिर वह सड़क मार्ग से सीधे कालचीनी चले गये. मालूम हो कि आज कालचीनी में उनके कई कार्यक्रम हैं।
Read More
मेयर गौतम देव ने दुर्गा पूजा कार्निवल को लेकर की बैठक

मेयर गौतम देव ने दुर्गा पूजा कार्निवल को लेकर की बैठक

सिलीगुड़ी :  मेयर गौतम देव ने आज दुर्गा पूजा कार्निवल को लेकर एक बैठक की. इस साल कार्निवल में कुल 13 क्लब भाग लेंगे। इस दिन की बैठक में कार्निवल के बारे में   विस्तार से चर्चाएं की गईं कि कार्निवल के दौरान  झांकिया  किस रास्ते से निकाली जाएंगी, कौन सा क्लब इसमें  भाग लेगा। कार्निवल में भाग लेने वाले 13 क्लबों में से पहले स्थान हासिल करने वाले क्लब को 75 हजार रुपये , दूसरे स्थान पर रहने वाले क्लब को 60 हजार रुपये और  तीसरे स्थान पर रहने वाले क्लब को 50 हजार रुपये पुरस्कार स्वरुप दिए जाएंगे। इसके अलावा 27 अक्टूबर…
Read More
नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के विभिन्न विभागों के 17 प्रिंसिपलों ने राज्य के स्वास्थ्य शिक्षा निदेशक को भेजा पत्र 

नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के विभिन्न विभागों के 17 प्रिंसिपलों ने राज्य के स्वास्थ्य शिक्षा निदेशक को भेजा पत्र 

सिलीगुड़ी : जूनियर डॉक्टरों ने कई शिकायतों को लेकर उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में विरोध प्रदर्शन शुरू किया था. इसके बाद थ्रेड कल्चर सामने आने के बाद कई छात्रों को 6 महीने के लिए निष्कासित कर दिया गया था। दूसरी ओर मेडिकल कॉलेज का डीन और असिस्टेंट डीन हो हटा दिया गया। इन सब विषयों को लेकर नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के विभिन्न विभागों के 17 प्रमुख प्रिंसिपलों राज्य के स्वास्थ्य शिक्षा निदेशक को एक पत्र भेजने जा रहे हैं। यह भी आरोप है कि मार्कशीट में हेराफेरी कर चयनित छात्रों के अंक बढ़ा दिए गए हैं।
Read More
बोनस को लेकर श्रमिक भवन में चल रही है बैठक 

बोनस को लेकर श्रमिक भवन में चल रही है बैठक 

सिलीगुड़ी : 20 प्रतिशत बोनस की मांग को लेकर चाय श्रमिक संगठन के संयुक्त मंच की ओर से कल पूरे पहाड़ में 12 घंटे का बंद रखा गया था। इसके अगले ही दिन दागापुर स्थित श्रमिक भवन में बोनस मुद्दे पर त्रिपक्षीय बैठक चल रही है। दागापुर श्रमिक भवन में आयोजित विभिन्न चाय बागानों के श्रमिकों ने बैठक में भाग लिया।  एक तरफ बैठक चल रही है, तो दूसरी तरफ बोनस की मांग को लेकर श्रमिक भवन के सामने विरोध प्रदर्शन में चाय बागान श्रमिक शामिल हुए।
Read More
मुख्यमंत्री के निर्देश पर मेयर ने अग्निकांड से प्रभावित विधान मार्केट के दुकानदारों को सौंपा चेक

मुख्यमंत्री के निर्देश पर मेयर ने अग्निकांड से प्रभावित विधान मार्केट के दुकानदारों को सौंपा चेक

सिलीगुड़ी : शनिवार को शहर के सबसे पुराने बाजार विधान मार्केट में आग लग गयी थी, इस आगलगी के कारण 22 दुकानें क्षतिग्रस्त हो गयीं। अगले दिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शहर आकर घोषणा की कि सभी प्रभावित दुकान मालिकों को सहायता दी जाएगी। तदनुसार, मेयर गौतम ने मंगलवार को सिलीगुड़ी नगर निगम के बैठक कक्ष में प्रभावित दुकान मालिकों को चेक दिया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त, मेयर परिषद बोरो अध्यक्ष, पार्षदों के साथ अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. इस कार्यक्रम में मेयर एक नौ दुकानदारों को एक-एक लाख रुपये और  13  दुकानदारों  को 50 हजार रुपये का…
Read More