05
Feb
सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के माटीगाड़ा थाने की सादे कपड़ों वाली पुलिस टीम (Civil Dress Unit) को वाहन चोरी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने उत्तर दिनाजपुर के चोपड़ा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है और इस सिलसिले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पाल पाड़ा निवासी मिथुन राय की मोटरसाइकिल बीते 7 अक्टूबर 2025 को माटीगाड़ा बाजार से चोरी हो गई थी। इस घटना के अगले दिन, 8 अक्टूबर को पीड़ित ने माटीगाड़ा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के तुरंत बाद पुलिस…
