21
Jan
सात सूत्री मांगों को सामने रखते हुए बुधवार को डीवाईएफआई ने सिलीगुड़ी में सिलीगुड़ी महकुमा परिषद का घेराव कार्यक्रम किया। इस अवसर पर सिलीगुड़ी के महानंदा नदी पर बने पुल के नीचे से शुरू हुआ जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सिलीगुड़ी महकुमा परिषद कार्यालय के सामने जाकर समाप्त हुआ। डीवाईएफआई नेतृत्व ने राज्य सरकार पर बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने में विफल रहने का आरोप लगाया। संगठन के जिला सचिव सागर शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने रोजगार देने का जो वादा किया था, वह आज तक पूरा नहीं हुआ है। जहां-जहां नियुक्तियां हो रही हैं,…
