11
Mar
संदेशखाली मुद्दे पर एबीवीपी के उत्तरकन्या अभियान को लेकर आज सिलीगुड़ी में व्यापक उत्तेजना देखने को मिली। एबीवीपी के उत्तरकन्या अभियान को लेकर भारी तनाव व्याप्त हो गया। आपको बता दें कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सोमवार को संदेशखाली घटना को लेकर उत्तर बंगाल शाखा सचिवालय उत्तरकन्या अभियान का आह्वान किया। आज एबीवीपी का जुलूस हिंदी हाई स्कूल मैदान से शुरू हुआ। जुलूस बर्दवान रोड से होते हुए तीन बत्ती मोड़ पहुंचा। उत्तरकन्या अभियान को सफल होने से रोकने के लिए तीन बत्ती मोड़ पर बड़ी संख्या में पुलिस बल और रैफ के जवान तैनात थे । जैसे ही जुलूस तीनबत्ती मोड़ पर पहुंचा,…
