Siliguri

सिलीगुड़ी नगर निगम में बजट पर चर्चा के दौरान गर्माया माहौल, वामपंथी पार्षदों ने बजट की कॉपी फाड़कर जताया विरोध

सिलीगुड़ी नगर निगम में बजट पर चर्चा के दौरान गर्माया माहौल, वामपंथी पार्षदों ने बजट की कॉपी फाड़कर जताया विरोध

सिलीगुड़ी नगर निगम में  बजट पर चर्चा के दौरान आज माहौल काफी गरमा गया. बजट पर चर्चा के दौरान वामपंथी पार्षदों ने बजट दस्तावेज यानि बजट के कॉपी फाड़ कर  विरोध जताया।  इसके बाद वामपंथी  पार्षदों   ने बजट चर्चा सत्र का बहिष्कार। कांग्रेस भी बजट पर चर्चा सत्र  से नदारद दिखी। मंगलवार को सिलीगुड़ी नगर निगम का 10 करोड़  53 लाख रुपये घाटे का बजट पारित हुआ था।  विपक्ष ने इस बजट को गरीब विरोधी बजट बताते हुए इसकी आलोचना की थी। इसके बाद आज शुक्रवार को बजट चर्चा सत्र के दौरान वामपंथी पार्षदों ने बजट की आलोचना की। वामपंथी…
Read More
दुर्घटनाओं को रोकने के लिए  सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस ने किया सेफ ड्राइव सेव लाइफ कार्यक्रम का आयोजन

दुर्घटनाओं को रोकने के लिए  सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस ने किया सेफ ड्राइव सेव लाइफ कार्यक्रम का आयोजन

शहर में एक के बाद एक हादसे हो रहे हैं। सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस की यातायात विभाग ने इन दुर्घटनाओं  को रोकने और सड़कों पर लोगों को जीवन बचाने के लिए सेफ ड्राइव सेव लाइफ कार्यक्रम का आयोजन किया।  इस कार्यक्रम का लक्ष्य लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करना था, ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके।   ​​शुक्रवार सुबह लगभग 11:30 बजे सिलीगुड़ी के एयर व्यू चौराहे पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के कमिश्नर सी. सुधाकर मौजूद थे। आज सेफ ड्राइव सेव लाइफ के माध्यम से लोगों को ट्रैफिक कानूनों के…
Read More
सिलीगुड़ी में 25  फ़रवरी को आयोजित होने जा रहा है  ‘शिल्पी मिलन उत्सव’

सिलीगुड़ी में 25  फ़रवरी को आयोजित होने जा रहा है  ‘शिल्पी मिलन उत्सव’

सिलीगुड़ी में 'शिल्पी मिलन उत्सव' का आयोजन होने जा रहा है। महोत्सव का आयोजन बंगाल स्टेज परफॉर्मेंस गिल्ड नॉर्थ बंगाल कमेटी द्वारा किया जाएगा।25 फरवरी को सिलीगुड़ी के वृंदावन गार्डन में "शिल्पी मिलन उत्सव" का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी गुरुवार को सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट क्लब में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में आयोजक संस्था के सदस्यों ने दी। इस मिलन महोत्सव में पूरे उत्तर बंगाल से कलाकार भाग लेंगे, साथ ही संस्था के प्रभारी प्रख्यात संगीतकार नचिकेता, बांग्ला फिल्म के प्रसिद्ध कलाकार सुमित गांगुली एवं बांग्ला धारावाहिक की अभिनेत्री सिंजिनी चक्रवर्ती जैसे दिग्गजों के विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहने की…
Read More
मंत्री मंत्री बेचाराम मन्ना ने पर्यावरण रक्षा के लिए सिलीगुड़ी रेगुलेटेड मार्केट में थर्माकोल पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की 

मंत्री मंत्री बेचाराम मन्ना ने पर्यावरण रक्षा के लिए सिलीगुड़ी रेगुलेटेड मार्केट में थर्माकोल पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की 

पश्चिम बांग्ला राज्य के कृषि एवं विपणन स्वतंत्र प्रभार मंत्री बेचाराम मन्ना ने थर्माकोल के इस्तेमाल को लेकर सख्त चेतावनी दी है. उन्होंने सिलीगुड़ी रेगुलेटेड मार्केट में थर्माकोल पर प्रतिबंध लगाने की आज घोषणा की उन्होंने व्यवसायियों और प्रशासन को अगले 15 दिनों के भीतर इस निर्णय को लागू करने का आदेश दिया।  साथ ही उन्होंने ने कहा कि राज्य सरकार ने सिलीगुड़ी के रेगुलेटेड मार्केट को सजाने की योजना बनाई है। चूंकि यह उत्तर बंगाल का सबसे बड़ा थोक बाजार है, इसलिए राज्य सरकार ने इसकी सुरक्षा से लेकर सभी बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने का निर्णय लिया है. इस संदर्भ…
Read More
लोकसभा चुनाव से पहले तृणमूल ने गठित की जयहिंद वाहिनी  

लोकसभा चुनाव से पहले तृणमूल ने गठित की जयहिंद वाहिनी  

लोकसभा चुनाव से पहले दार्जिलिंग लोकसभा क्षेत्र में जयहिंद वाहिनी का गठन किया गया है. बुधवार को सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट क्लब में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दार्जिलिंग जिला और कालिम्पोंग जिला कमेटी की तरफ से यह घोषणा की गयी। संवाददाता सम्मेलन में दार्जिलिंग जिला हिल तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष शांता छेत्री, दार्जिलिंग जिला अध्यक्ष कमल कुमार गोयल और अन्य नेता उपस्थित थे। दार्जिलिंग जिले में 21 और कलिंगपोंग जिले में 16 सदस्यों को लेकर जय हिंद वाहिनी का गठन किया गया है। तृणमूल कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि  भविष्य में तृणमूल सरकार की जयहिंद वाहिनी विभिन्न सामाजिक परियोजनाओं को बढ़ावा देगी। इसके अलावा…
Read More