11
Apr
सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र से माकपा (CPIM) के उम्मीदवार शरदिंदु चक्रवर्ती ने शनिवार को शहर के आश्रमपाड़ा इलाके में सघन चुनाव प्रचार किया। इस दौरान वामपंथी खेमे की एकजुटता और भारी जनसमर्थन देखने को मिला। शरदिंदु चक्रवर्ती के समर्थन में राज्य के कद्दावर वामपंथी नेता और पूर्व मंत्री अशोक भट्टाचार्य स्वयं मैदान में उतरे। उनके साथ माकपा के जिला सचिव जीवेश सरकार, युवा नेता सौरभ सरकार और तान्या दे सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। आश्रमपाड़ा की गलियों में पदयात्रा करते हुए शरदिंदु चक्रवर्ती ने स्थानीय निवासियों से मुलाकात की। अशोक भट्टाचार्य ने इस…
