Jalpaiguri

लगभग बीस सालों में नहीं बना पुल, हताश ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का किया ऐलान

लगभग बीस सालों में नहीं बना पुल, हताश ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का किया ऐलान

20 सालों से क्षेत्र के लोगों को नदी पार करने के लिए एक पुल नहीं मिला। हर साल पंचायत चुनाव से पहले कई आश्वासन दिए जाते हैं, लेकिन पुल की मांग पूरी नहीं की जाती है। मजबूर होकर, उन्होंने आगामी पंचायत चुनावों में वोट बहिष्कार का आह्वान किया। ग्रामीणों ने गांव के अलग-अलग कोनों में वोट बहिष्कार का बैनर भी टांग रखा है। साथ ही इस दिन स्थानीय लोगों ने पहले ग्राम पंचायत कार्यालय पर धरना दिया और बाद में बैनर टांग कर मतदान बहिष्कार का आह्वान किया।यह स्थिति जलपाईगुड़ी जिले के धूपगुड़ी प्रखंड के गादोंग 1 ग्राम पंचायत के…
Read More
कॉफीन के अंदर से 64 किलो गांजा बरामद, घटना में एसटीएफ ने महिला सहित 4 लोगों को किया गिरफ्तार

कॉफीन के अंदर से 64 किलो गांजा बरामद, घटना में एसटीएफ ने महिला सहित 4 लोगों को किया गिरफ्तार

अनोखे तरीके से कॉफीन के अंदर छिपाकर गांजे की तस्करी के मंसूबे को राज्य पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के अधिकारियों ने नाकाम कर दिया है। घटना में एसटीएफ ने 64 किलो गांजा जब्त करने के साथ ही एक महिला समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एंबुलेंस को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार लोगों के नाम समीर दास, अपूर्व डे, पप्पू मोदक और सरस्वती दास हैं। इन सभी का घर कूचबिहार जिले के दिनहाटा में है। गिरफ्तार किए गए लोगों में एंबुलेंस का मालिक और ड्राइवर समीर दास भी शामिल है। अपूर्ब डे…
Read More
जमाई षष्ठी के मौके पर मंदिरों में पूजा करने उमड़ी महिलाओं की भीड़

जमाई षष्ठी के मौके पर मंदिरों में पूजा करने उमड़ी महिलाओं की भीड़

आज जमाई षष्ठी है। इस मौके पर गुरुवार सुबह से ही मयनागुड़ी के मयनामाता काली मंदिर में संतानों की मंगल कामना के लिए पूजा-अर्चना करने वाली महिलाओं की भारी भीड़ दिखी। मयनागुड़ी शहर के अलावा अन्य जगहों से महिलाएं आज सुबह से ही इस मंदिर में पूजा अर्चना करने आती हैं। जमाई षष्ठी बंगाल का लोकपर्व है जिसमें मां अपनी संतान के साथ ही दामाद की सलामती और समृद्धि की कामना के लिए व्रत रखती हैं। कहा जा सकता है कि यह दामादों के लिए आयोजित त्योहार है। इस खास दिन में दामादों की उनकी ससुराल में खूब खातिरदारी होती…
Read More
जलपाईगुड़ी की समयिता दासगुप्ता हायर सेकेंडरी में 10वें स्थान पर जमाया कब्जा

जलपाईगुड़ी की समयिता दासगुप्ता हायर सेकेंडरी में 10वें स्थान पर जमाया कब्जा

बुधवार को उच्च माध्यमिक परीक्षा का परिणाम प्रकाशित किया गया है। परीक्षा के 57 दिनों के बाद परिणाम प्रकाशित किए गए। जलपाईगुड़ी की समयिता दासगुप्ता ने पूरे प्रदेश में 10 वें स्थान पर कब्जा किया है। शहर के सुनीति बाला गर्ल्स स्कूल की छात्रा समयिता दासगुप्ता को 487 अंक मिले हैं। समयिता दासगुप्ता राज्य भर में 10वें स्थान पर पहुचने वाले 87 बच्चों में से एक हैं। हायर सेकेंडरी के नतीजे घोषित होते ही शहर के थाना मोड़ स्थित समयिता के आवास के बाहर विभिन्न मीडिया के प्रतिनिधि एकत्रित हो गए। जलपाईगुड़ी की समयिता दासगुप्ता भविष्य में भूगोल के साथ…
Read More
टेंडर के बाद भी पुल निर्माण कार्य बंद, समस्या में जलपाईगुड़ी सदर प्रखंड कई पंचायतों के निवासी

टेंडर के बाद भी पुल निर्माण कार्य बंद, समस्या में जलपाईगुड़ी सदर प्रखंड कई पंचायतों के निवासी

टेंडर के बाद भी पुल निर्माण कार्य बंद पड़ा है। लंबे समय से सड़क का जीर्णोद्धार नहीं हुआ है, ऐसे में गौरीहाट, पातकाटा और उसके आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों की जिंदगी दूभर हो रही है। जलपाईगुड़ी सदर प्रखंड के अरविन्द ग्राम पंचायत का गौरी हाट जलपाईगुड़ी के सबसे पुराने हाटों में से एक है। इसके अलावा क्षेत्र के कई स्कूलों के छात्र इस गौरी हाट से होकर गुजरते हैं। हालाँकि, इस क्षेत्र को अन्य गाँवों से जोड़ने वाला एकमात्र पुल जर्जर है। सदर प्रखंड के अंतर्गत अरविंद ग्राम पंचायत के सदस्य एवं गौरी हाट विकास संघ के…
Read More