Jalpaiguri

सड़क निर्माण में घटिया क्वालिटी की सामग्री के इस्तेमाल के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा जलपाईगुड़ी

सड़क निर्माण में घटिया क्वालिटी की सामग्री के इस्तेमाल के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा जलपाईगुड़ी

धूपगुड़ी महकमे के संकुआझोरा एक नंबर ग्राम पंचायत के उत्तर गोसाईरहाट इलाके में घटिया निर्माण कार्य का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया।बताया जाता है कि ग्रामीण विकास के तहत करोड़ों रुपये की लागत से एक ग्रामीण सड़क का निर्माण कार्य चल रहा था। हालांकि, काम खत्म होते ही सड़क की ऊपरी परत उखड़ने लगी। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि निर्माण में निम्न गुणवत्ता वाली सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा था । प्रदर्शन कर रहे संकुआझोरा एक  नंबर ग्राम पंचायत, उत्तर गोसाईरहाट के लोगों ने  सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किये जाने का आरोप लगाया। उनका कहना…
Read More
दिन के उजाले में फंसा जंगली हाथी: मचा हड़कंप, वन विभाग ने शुरू की निगरानी 

दिन के उजाले में फंसा जंगली हाथी: मचा हड़कंप, वन विभाग ने शुरू की निगरानी 

जलपाईगुड़ी जिले के दुरामारी इलाके में आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब उत्तरी सालबाड़ी क्षेत्र में दिन के उजाले में एक जंगली हाथी फंस गया।वन विभाग सूत्रों के अनुसार, मोराघाट जंगल से हाथियों का एक दल भोजन की तलाश में रात में रिहायशी इलाके में घुस आया था। इस दल के दो हाथी सुबह होने से पहले ही जंगल की ओर लौट गए थे, लेकिन बाकी दो हाथी दुरामारी के दक्षिण सालबाड़ी होते हुए उत्तरी सालबाड़ी के तुड़ीपाड़ा इलाके में प्रवेश कर गए। इनमें से एक हाथी एक छोटे से गड्ढे  के अंदर फंस गया। घटना की सूचना मिलते…
Read More
ताज़ी मछली और भापा पिठा के आकर्षण से गुलजार है जलपाईगुड़ी का काठमबाड़ी बाजार

ताज़ी मछली और भापा पिठा के आकर्षण से गुलजार है जलपाईगुड़ी का काठमबाड़ी बाजार

सर्दी के आगमन के साथ ही जलपाईगुड़ी जिले के क्रांति ब्लॉक का काठमबाड़ी इलाका एक नई जान से भर गया है। जैसे ही शाम ढलती है, व्यापारी तीस्ता और चेल नदियों की ताज़ी मछलियों की दुकानें सजाकर बाजार में बैठ जाते हैं। इसके साथ ही गरमा गरम भापा पिठा (बाँफ में पके हुए चावल के आटे के पकवान) की खुशबू इस बाजार क्षेत्र को एक अनोखा उत्सव जैसा माहौल दे रही है।यह व्यस्त मछली बाजार प्रतिदिन शाम 4 बजे से शाम 7 बजे तक चलता है। बोरोली, मांगुर, झींगा, शोल, गीतु सहित कई तरह की नदियों की मछलियाँ खूब बिक रही…
Read More
जलपाईगुड़ी में एमपी कप की शुरुआत, मैराथन के साथ हुआ रंगारंग आगाज़

जलपाईगुड़ी में एमपी कप की शुरुआत, मैराथन के साथ हुआ रंगारंग आगाज़

जलपाईगुड़ी में आज से एमपी कप का शुभारंभ हुआ। शनिवार सुबह शहर के मिलन संघ के पास से आयोजित भव्य मैराथन रेस के माध्यम से प्रतियोगिता की शुरुआत की गई। बीएसएफ के रानीनगर हेडक्वार्टर के डीआईजी पी.के. पंकज ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन का उद्घाटन किया। इस दौरान स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, जलपाईगुड़ी सेंटर के इंचार्ज वसीम अहमद भी मौजूद रहे। करीब 150 पुरुष और महिला प्रतिभागी इस मैराथन में शामिल हुए। कार्यक्रम के तहत 13 तारीख तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएँगी। 14 तारीख को विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
Read More
जलपाईगुड़ी में पानी का पाइप फटने से सड़क जलमग्न, लोगों में में आक्रोश

जलपाईगुड़ी में पानी का पाइप फटने से सड़क जलमग्न, लोगों में में आक्रोश

जलगाईगुड़ी नगर निगम के 24 नंबर वार्ड के गौड़ीय मठ ट्रैफिक मोड़ के पास शुक्रवार सुबह पेयजल  का पाइप फटने से सड़क पर जलमग्न स्थिति पैदा हो गई। पास में ही एक विद्यालय होने के कारण यह व्यस्त सड़क पूरी तरह ठप हो गई और रोज़ाना यात्रियों तथा अभिभावकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि लगातार पानी की बर्बादी हो रही है और आवागमन में दिक्कतें बढ़ रही हैं। लोगों ने तुरंत मरम्मत की मांग उठाई है। इस बीच वार्ड पार्षद अम्लान मुंशी ने बताया कि पानी की बर्बादी समेत क्षेत्र की विभिन्न…
Read More