23
Mar
पश्चिम बंगाल में आगामी चुनावों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जलपाईगुड़ी जिले के बेलकोबा बटतला मोड़ पर पुलिस और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों (Central Forces) द्वारा संयुक्त रूप से नाका चेकिंग अभियान चलाया गया। सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी मुख्य मार्ग पर आने-जाने वाले सभी वाहनों, विशेषकर निजी कारों और मालवाहक ट्रकों की गहन तलाशी ली जा रही है। पुलिस कर्मियों द्वारा चालकों के लाइसेंस और वाहनों के वैध दस्तावेजों की जांच के साथ-साथ संदिग्ध वस्तुओं की भी तलाश की जा रही है। चुनाव के दौरान अवैध नकदी, शराब या हथियारों की आवाजाही को रोकने के…
