Jalpaiguri

कोलाबाड़ी चायबागान से फिर पकड़ा गया एक तेंदुआ, इलाके के लोगों में दहशत अब भी कायम

कोलाबाड़ी चायबागान से फिर पकड़ा गया एक तेंदुआ, इलाके के लोगों में दहशत अब भी कायम

जलपाईगुड़ी ज़िले के नागरकाटा ब्लॉक के अंग्राभाषा ग्राम पंचायत अंतर्गत कोलाबाड़ी चायबागान से एक बार फिर एक तेंदुआ पकड़ा गया है। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पिछले डेढ़ महीने में इस चायबागान से यह चौथा तेंदुआ है जिसे पिंजरे में कैद हुआ है| जानकारी के अनुसार, 18 जुलाई को इसी चायबागान के हुलास लाइन इलाके में आयुष नागार्ची नामक 10 साल के एक बच्चे को तेंदुआ उठाकर ले गया था और उसे मार डाला था। उस घटना के बाद से वन विभाग ने इलाके में तीन पिंजरे लगाए थे, साथ ही तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने…
Read More
जलपाईगुड़ी में विशेष नाका चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, दो युवक गिरफ्तार

जलपाईगुड़ी में विशेष नाका चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, दो युवक गिरफ्तार

विश्वसनीय सूत्रों के आधार पर डीडीयू और कोतवाली थाने की संयुक्त टीम ने शनिवार तड़के एनएच-27 के विवेकानंदपल्ली इलाके में एक विशेष नाका चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक छह चक्का कंटेनर वाहन को रोका गया। वाहन की तलाशी के दौरान चालक की सीट के पीछे बनाए गए एक विशेष चेम्बर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई। जब्त शराब में शामिल हैं. वहां से 240 बोतल इम्पीरियल ब्लू व्हिस्की (375 मिलीलीटर), , 96 बोतल इम्पीरियल ब्लू व्हिस्की (750 मिलीलीटर) और 205 बोतल रॉयल स्टैग डीलक्स व्हिस्की बरामद किया गया है / इसके बाद  उसमें सवार दो युवकों…
Read More
घीस नदी के किनारे फिर मिला खतरनाक मोर्टार शेल बरामद सेना ने दो शेल किए निष्क्रिय

घीस नदी के किनारे फिर मिला खतरनाक मोर्टार शेल बरामद सेना ने दो शेल किए निष्क्रिय

उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में स्थित घीस नदी के  किनारे  एक बार फिर से खतरनाक मोर्टार शेल मिलने से इलाके में आतंक  छा गया है। गुरुवार और शुक्रवार, लगातार दो दिनों में कुल दो मोर्टार शेल बरामद किए गए, जिन्हें बाद में सेना की बम स्क्वाड द्वारा सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय किया गया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, गुरुवार को घीसबस्ती इलाके के कुछ युवकों ने नदी के चरे में एक जंग लगा हुआ मोर्टार शेल देखा। तुरंत उन्होंने इसकी सूचना माल थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुँचकर क्षेत्र को सील कर दिया, और सेना को सूचना दी…
Read More
लगातार बारिश से जलपाईगुड़ी शहर के कई इलाके जलमग्न, जनजीवन प्रभावित

लगातार बारिश से जलपाईगुड़ी शहर के कई इलाके जलमग्न, जनजीवन प्रभावित

लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जलपाईगुड़ी शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। विशेष रूप से इंदिरा गांधी कॉलोनी बाजार से सटे क्षेत्र में जलभराव की गंभीर समस्या देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, शहर के इंदिरा गांधी बाजार से लगे कॉलोनी और कॉम्पोजिट कॉम्प्लेक्स इलाके में भारी बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया है। नालियों की उचित निकासी व्यवस्था न होने की वजह से बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो रहा है, जिससे आम लोगों की आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस जलभराव से न…
Read More
जलपाईगुड़ी में गणेश चतुर्थी की धूम, बाहर से लाई गई प्रतिमा के साथ भव्य आयोजन

जलपाईगुड़ी में गणेश चतुर्थी की धूम, बाहर से लाई गई प्रतिमा के साथ भव्य आयोजन

गणेश चतुर्थी के अवसर पर जलपाईगुड़ी शहर से सटे  पातकाटा कॉलोनी में बुधवार को धूमधाम से गणपति बाप्पा का पूजन और उत्सव आयोजित किया गया। खास बात यह रही कि इस पूजा में उपयोग की गई गणेश प्रतिमा बाहर के राज्य से मंगाई गई थी, जो पिछले कई वर्षों से इस परंपरा का हिस्सा रही है। सुबह से ही इलाके के बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी उत्सव में शामिल हो गए। ढाक-ढोल, शंख और उलुध्वनि के साथ रंग-बिरंगी शोभायात्रा निकाली गई, जिससे पूरे इलाके का माहौल भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा के बाद पास के एक तालाब से जल लाकर गणेश…
Read More