16
Jan
अभिनेता सैफ अली खान पर गुरुवार तड़के मुंबई में उनके आवास पर एक घुसपैठिये ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे उन्हें कई चोटें आईं। अधिकारियों ने बताया कि खान (54) को यहां लीलावती अस्पताल ले जाया गया और घटना के बाद उन्हें चिकित्सा प्रक्रिया की आवश्यकता थी। यह घटना सुबह करीब 2.30 बजे बांद्रा इलाके में उनके घर पर हुई। लीलावती अस्पताल के सीओओ डॉ. नीरज उत्तमानी ने एक बयान में कहा कि खान को उनके बांद्रा स्थित घर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने चाकू मारा और उन्हें सुबह 3.30 बजे चिकित्सा सुविधा में लाया गया। डॉ. उत्तमानी ने…
