Crime

विक्षिप्त वृद्धा से दुष्कर्म, एक गिरफ्तार 

विक्षिप्त वृद्धा से दुष्कर्म, एक गिरफ्तार 

दो युवकों पर मानसिक रुप से विक्षिप्त वृद्ध महिला को जंगल में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने इस घटना में शामिल एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना तूफ़ानगंज थाना क्षेत्र के नाककाटीगाछ इलाके में हुई। मानसिक रूप से विक्षिप्त वृद्धा से दुष्कर्म के प्रयास की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार वृद्धा शौच करने के लिए बाहर गई थी। तभी स्थानीय बच्चों ने देखा कि इलाके के दो युवक उसे जबरदस्ती जंगल की ओर ले जा रहे हैं। वे आसपास के लोगों को सूचना देते हैं। स्थानीय…
Read More
हार्डवेयर की दुकान में दुस्साहसिक चोरी, इलाके में हड़कंप  

हार्डवेयर की दुकान में दुस्साहसिक चोरी, इलाके में हड़कंप  

भक्तिनगर थाना क्षेत्र की आशीघर आउट पोस्ट अंतर्गत सिलीगुड़ी के आशीघर मोड़ पर हार्डवेयर की एक दुकान में बीती रात चोरी होने पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गयी। दुकान का मालिक श्यामल साहा ने बताया 'कल रात साढ़े नौ बजे तक खरीदारी करने के बाद मैं दुकान बंद कर घर चला गया। आज सुबह दुकान खोलने पर पता चला कि दुकान की छत की टीन खोलकर बदमाशों ने लैपटॉप, मोबाइल फोन और रुपये चुरा लिये हैं।' पुलिस दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज समेत कई अन्य चीजों को खंगाल कर चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। चोरी की घटना…
Read More
अपहरण के पांच घंटे के भीतर पुलिस ने युवक को किया बरामद 

अपहरण के पांच घंटे के भीतर पुलिस ने युवक को किया बरामद 

तूफानगंज थाने में अपहरण की लिखित शिकायत दर्ज कराने के बाद पांच घंटे के भीतर तूफानगंज थाने की पुलिस ने अपहृत युवक को छुड़ा लिया। युवक का नाम मोन्नाब अली है।  वह असम के गौरीपुर का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार युवक रोज असम के गौरीपुर इलाके से मछली लाकर तूफानगंज में थोक बाजार में इसे बेचता था। घर लौटते समय तूफानगंज से सब्जी लेकर गौरीपुर के बाजार में बेचा करता था। शनिवार की सुबह युवक के पिता को एक अज्ञात नंबर से फोन आया जिसमें पुत्र के अपहरण की सूचना दी गयी और पांच लाख रुपये की फिरौती की मांग…
Read More
वन विभाग ने छापेमारी कर अवैध लकड़ी के साथ तीन साइकिल की बरामद 

वन विभाग ने छापेमारी कर अवैध लकड़ी के साथ तीन साइकिल की बरामद 

वन विभाग ने ख़ुफ़िया जानकारी के आधार पर अभियान चलाकर कालचीनी प्रखंड के हेमिलटनगंज इलाके से शुक्रवार को अवैध लकड़ी के साथ तीन साइकिलें बरामद कीं। हालाँकि वन कर्मियों को देख कर तस्कर भागने में सफल रहे।  वन विभाग के सूत्रों के अनुसार आज बक्सा बाघ परियोजना के पाना मोबाइल रेंज के वनकर्मियों ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर अवैध लकड़ी व साइकिल बरामद की। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार अवैध लकड़ी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
Read More
स्कूल भवन के निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप,  अभिभावकों ने रोके काम 

स्कूल भवन के निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप,  अभिभावकों ने रोके काम 

स्कूल भवन के निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं. एक साल पहले बनी इस इमारत में दरारें आ गई हैं। छात्र डर के मारे स्कूल नहीं आ रहे हैं। आरोप है कि नए भवनों के निर्माण में भी घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। शेड्यूल नहीं दिखया जा रहा है। प्रधानाध्यापक के विरोध में अभिभावकों व निवासियों ने विरोध जताया। हालांकि प्रधानाध्यापक ने मामला इंजीनियर और ठेकेदार के कंधों पर डाल दिया है। विरोध के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं जिलाधिकारी ने इस मामले में जरूरी कार्रवाई कर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है। मालदा जिले…
Read More