cricket

स्मृति मंधाना आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में फिर बनीं नंबर वन

स्मृति मंधाना आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में फिर बनीं नंबर वन

भारत की स्टार बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना ने आईसीसी महिला वनडे बल्लेबाज़ी रैंकिंग में एक बार फिर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को खेले गए पहले वनडे में मंधाना ने 63 गेंदों पर 58 रन बनाए थे, जिसकी बदौलत उन्होंने इंग्लैंड की कप्तान नैट स्किवर-ब्रंट को पीछे छोड़ते हुए नंबर-1 पोजीशन हासिल की। यह चौथी बार है जब मंधाना ने वनडे बल्लेबाज़ी रैंकिंग में नंबर-1 स्थान पाया है। उन्होंने जनवरी 2019 में पहली बार यह उपलब्धि हासिल की थी और जुलाई 2025 में भी वह नंबर-1 बनी थीं, लेकिन बाद में स्किवर-ब्रंट ने उन्हें पीछे छोड़…
Read More
बीसीसीआई समेत पूर्व दिग्गजों ने दी चेतेश्वर पुजारा को शानदार टेस्ट करियर के लिए बधाई

बीसीसीआई समेत पूर्व दिग्गजों ने दी चेतेश्वर पुजारा को शानदार टेस्ट करियर के लिए बधाई

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने भारतीय क्रिकेट के सभी प्रारुपों से सन्यांस ले लिया है। उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर क्रिकेट को अलविदा कहा। उनके सन्यांस पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई), भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर समेत कई पूर्व खिलाड़ियों ने पुजारा को शानदार टेस्ट करियर के लिए बधाई दी है। बीसीसीआई ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ''103 टेस्ट, 7195 रन, 16217 गेंदों का सामना, 19 शतक और 35 अर्धशतक। टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे साहसी और बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक…
Read More
भारतीय बल्लेबाज़ चेतेश्वर पुजारा ने लिया संन्यास

भारतीय बल्लेबाज़ चेतेश्वर पुजारा ने लिया संन्यास

भारतीय क्रिकेट टीम के 'टेस्ट स्पेशलिस्ट' कहे जाने वाले बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविवार को भारतीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी है। सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट में पुजारा ने अपने इस महत्वपूर्ण फैसले की जानकारी दी। 37 साल के पुजारा ने अपने शानदार क्रिकेट करियर को अलविदा करते हुए कहा कि भारतीय जर्सी पहनना, राष्ट्रगान गाना और हर बार मैदान पर कदम रखते ही अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करना और इसका असली मतलब शब्दों में बयां करना नामुमकिन है। पूरे आभार के साथ मैंने भारतीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने…
Read More
एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान

एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान

 भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की चयन समिति ने मंगलवार को यूएई में 9 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टी20 टीम की घोषणा कर दी है। टी20 विश्व कप 2024 के नायक जसप्रीत बुमराह और स्पिनर कुलदीप यादव की एक साल से अधिक समय बाद टीम में वापसी हुई है। श्रेयस अय्यर को एक बार फिर नजरअंदाज कर दिया गया है। बुमराह ने आखिरी बार जून 2024 में टी20 विश्व कप के फाइनल में खेला था, जहां उन्होंने 2/18 के शानदार आंकड़े के साथ भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दिलाने में…
Read More
करुण नायर के अर्धशतक से भारत ने स्टंप्स तक 204/6 का स्कोर बनाया

करुण नायर के अर्धशतक से भारत ने स्टंप्स तक 204/6 का स्कोर बनाया

करुण नायर ने गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के निर्णायक पांचवें टेस्ट के वर्षाबाधित पहले दिन हरी भरी पिच पर करियर बचाने वाला अर्धशतक जमाया, जबकि अन्य बल्लेबाज लड़खड़ा गए और भारत ने स्टंप्स तक छह विकेट पर 204 रन बना लिए। चौथे टेस्ट के लिए टीम से बाहर रखे जाने के बाद वापसी करते हुए, नायर (98 गेंदों पर 52 रन) ने दबाव और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन किया और गेंद पूरे दिन सीम करती रही। खेल समाप्त होने के समय वह वाशिंगटन सुंदर (45 गेंदों पर 19 रन) के साथ बल्लेबाजी कर रहे थे। बारिश के…
Read More