23
Sep
नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर के तत्वावधान में रविवार को सिलीगुड़ी के उत्तरबंग मारवाड़ी भवन में निःशुल्क ऑपरेशन जांच-चयन और नारायण लिंब व केलिपर्स माप केम्प आयोजित हुआ। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि सिलीगुड़ी मुंसिपल कॉर्पोरेशन कमिश्नर आईएएस शेरिंग वाय भूटिया एवं सब डिवीजन ऑफिसर आईएएस अवध सिंघल और विशिष्ट अतिथि समाजसेवी रमेश कुमार अग्रवाल,पृथ्वीराज अग्रवाल, गंगाधर नकीपुरिया,मुकेश सिंघल, प्रकाश पेड़ीवाल, जगमोहन सिंह, मीना अग्रवाल, रामअवतार बरेलिया व दिलीप गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर दिव्यांगों, उनके परिजनों और सिलीगुड़ी के सम्मानित सदस्यों को सम्बोधित करते हुए मुंसिपल कमिश्नर भूटीया ने कहा मैं संस्थान की सेवाएं देखकर अभिभूत…
