08
Nov
डेलॉइट इंडिया ने एंटरप्राइज ग्रोथ अवार्ड्स 2024 (ईजीए2024) का पहला संस्करण लॉन्च किया है, जो उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम भारत में कारोबारी घरानों के स्वामित्व वाले असाधारण व्यवसायों, यूनिकॉर्न और सूनिकॉर्न के योगदान को सम्मानित करने की पहल है। ये क्षेत्रीय पुरस्कारअब भागीदारी के लिए खुल चुके हैं। इसके माध्यम से उन कंपनियों को सम्मानित किया जाएगा जो उत्कृष्ट नेतृत्व, दूरदर्शिता और विकास का प्रदर्शन करती हैं और अपने स्थानीय समुदायों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। पुरस्कार की प्रक्रिया में वित्तीय प्रदर्शन, नवाचार और सामाजिक प्रभाव जैसे प्रमुख मानदंडों के आधार पर कंपनियों का सावधानीपूर्वक मूल्यांकन किया…
