21
Dec
जय हिंद इंडस्ट्रीज़ प्राइवेट लिमिटेड ने पुणे के नज़दीक अपने उर्स प्लांट में भारत की सबसे बड़ी 4400-टन हाई-प्रेशर डाई-कास्टिंग मशीन को इंस्टॉल कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बुहलर-स्विट्ज़रलैण्ड से लाई गई यह मशीन तकनीकी इनोवेशन एवं उद्योग जगत में नए बेंचमार्क स्थापित करने के जय हिंद इंडस्ट्रीज़ के मिशन की पुष्टि करती है। 4400 टन की डाई कास्टिंग मशीन मैनुफैक्चरिंग में गेम चेंजर साबित होगी तथा जटिल एलुमिनियम स्ट्रक्चरल कम्पोनेन्ट्स के उत्पादन के लिए नए बेंचमार्क स्थापित करेगी। इस मशीन के द्वारा ऐसे पार्ट्स बनाए जा सकेंगे जो अब तक क्षेत्र की पहुंच से बाहर थे। स्ट्रक्चर कम्पोनेन्ट्स…
