06
Feb
कैंसर की पहचान में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने वाली ग्लोबल मेडटेक कंपनी, यूई लाईफसाईंसेज़ ने सेंट्रल रिफरल हॉस्पिटल, मणिपाल (सीआरएच), गैंगटोक के सहयोग से एक स्तन कैंसर परीक्षण शिविर का आयोजन किया। इस अभियान का उद्देश्य स्तन कैंसर की जागरुकता बढ़ाकर और महिलाओं को समय पर इसकी पहचान करने की सुविधा द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाना था। इस कार्यक्रम में सीआरएच और सिक्किम मणिपाल यूनिवर्सिटी (एसएमयू) के प्रतिष्ठित अधिकारियों ने हिस्सा लिया, जिनमें एवीएम (डॉ.) दिलीप चंद्र अग्रवाल, माननीय वाईस चांसलर, एसएमयू; डॉ. मुरलीधर वी पाई, डीन, सिक्किम मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साईंसेज़ (एसएमआईएमएस); डॉ. कर्मा सोनम शेरपा, रजिस्ट्रार, एसएमयू; श्री…
