28
Sep
महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश लाए जा रहे एक गैंगस्टर की उस समय मौत हो गई जब पुलिस का वाहन मध्य प्रदेश में पलट गया. रोड पर अचानक सड़क पर आई गाय को बचाने में यूपी पुलिस का वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में वाहन में सवार गैंगस्टर की मौत हो गई, जबकि यूपी पुलिस के एसआई व आरक्षक सहित 3 लोग घायल हो गए. दरअसल, यह घटना रविवार सुबह करीब 6 बजे की है. मध्य प्रदेश में गुना जिले के सीमा क्षेत्र के चांचौड़ा थाने के तहत जोगीपुरा टोल नाके के पास यह हादसा हुआ है. देहात थाना…
