06
Oct
निजीकरण के खिलाफ बिजली विभाग के कर्मचारी लामबंद हो गए हैं। सोमवार को विद्युत कर्मियों ने तकरीबन दस बजे आपूर्ति ठप कर धरना शुरू कर दिया। जिले भर की बत्ती गुल हो गई तो हड़कंप मच गया। तहसील प्रशासन व अन्य अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई थी कि वह आपूर्ति बंद नहीं होने देंगे। इसके बावजूद शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इससे हाहाकार मचा रहा। डीएम मंझनपुर विद्युत उपकेंद्र की बिजली बहाल कराने के लिए पहुंचे, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। वहीं उनकी मौजूदगी में बिजली कर्मी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। पूर्वांचल विद्युत वितरण लिमिटेड के…
