26
Nov
वरिष्ठ पत्रकार राजीव कटारा नहीं रहे. उनके निधन का समाचार मिलते ही मीडिया, अध्यात्म व साहित्य जगत स्तब्ध रह गया. सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया. कटारा की आकस्मिक मृत्य कोरोना से हुई. दीवाली के बाद उन्हें राजधानी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक उन्हें प्लाज्मा भी डोनेट किया गया और आखिरी दिनों में वेंटिलेटर पर भी रखा गया, पर उन्हें बचाया नहीं जा सका. चौथी दुनिया अखबार से पत्रकारिता शुरू करने वाले कटारा बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे. बेहद कम समय के लिए ही सही वह आज तक…
